Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR... स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को दिया जाए सम्मान



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर मे 24 जुलाई को आदित्य मैरिज लॉन मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों की बैठक आयोजित की गई । बैठक में मांग किया गया कि चौराहा, संपर्क मार्ग, अस्पताल, स्वागत द्वार सहित तमाम सार्वजनिक स्थलो का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम से रखा जाए, जिससे आने वाली पीढ़ी देश आजाद कराने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के विषय में जाने। यह बातें संगठन मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह शिवाजी ने कहा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितो की बैठक में महामंत्री बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की सूची अपडेट करें। जिला प्रशासन की सूची में काफी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का नाम नहीं दर्ज है। अगर सूची को अपडेट नहीं किया गया तो संगठन के पदाधिकारी जिलाधिकारी से मिलकर सूची को सही कराने के लिए वार्ता करेंगे। संरक्षक सुशील कुमार शाही ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितो को जारी आश्रित प्रमाण पत्र उनके आने वाली पीढ़ियों को भी जारी किया जाए। अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपेंगे। संगठन मंत्री धीरज मोदनवाल ने कहा कि पूर्व की भांति स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित को मेडिकल सुविधाएं दी जाएं। नगर पालिका परिषद बलरामपुर कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की सूची लगाई जाए। जिसके लिए आदर्श नगरपालिका चेयर पर्सन से वार्ता की जाएगी। इस अवसर पर संतोष तिवारी, संजय मिश्रा, राम कुमार मिश्रा, कृष्ण कुमार तिवारी, विकास दीप, कौशलेंद्र तिवारी, धीरेंद्र तिवारी व वैभव मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे