Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि



अभय शुक्ला 

प्रतापगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय "इंदिरा भवन" पर आज युग दृष्टा, सूचना एवं कंप्यूटर क्रांति के जनक, पंचायती राज के माध्यम से महिलाओं को त्रिस्तरीय पंचायतों में 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले, मतदाताओं की उम्र सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने जैसे ऐतिहासिक कार्य करने वाले, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जयंती पर उनके चित्र पर माला एवम पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया, उसके उपरांत पूरे दिन शरबत वितरण का कार्यक्रम किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ.लालजी त्रिपाठी ने तथा संचालन नगर अध्यक्ष इरफान अली ने किया।अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ.लालजी त्रिपाठी ने कहा कि राजीव जी ने अपने कम समय में अनेक ऐतिहासिक काम किये, जिसकी वजह से वे हमारे दिलों में हैं। उन्होंने सूचना क्रांति के माध्यम से देश को विकास के रास्ते पर ले जाकर दुनिया के समक्ष एक चुनौती खड़ी की, आज इसी के बल पर हम आगे बढ़ रहे हैं। यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा की राजीव गांधी दुनिया में शांति चाहते थे, विशेषकर अपने पड़ोसी देशों से, श्रीलंका में इसी सोच के तहत शांति स्थापित करने के लिए उन्होंने शांति सेना भेजी थी, इस बात से नाराज लिट्टे उग्रवादियों ने राजीव जी की हत्या कर दी। नगर अध्यक्ष इरफान अली ने कहा कि राजीव गांधी अल्पायु में ही हम सब को छोड़कर चले गए। यदि वे कुछ दिन और रह गए होते तो इस देश को बुलंदिओं पर लेकर गए होते, उनके जन्मदिन पर आज हमसब को उनके बताये हुए रास्ते पर चलकर उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेना होगा।पूर्व अध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र ने कहा कि गांव के बच्चों को भी उत्कृष्ट शिक्षा मिले इस सोच के साथ राजीव गांधी ने जवाहर नवोदय विद्यालयों की नींव डाली थी,इसलिए उन्हे इसका सृजन कर्ता भी कहा जाता है lराजीव की सोच विश्व स्तर की थी, वे भारत को सबसे आगे ले जाना चाहते थे। 

पी सी सी सदस्य डॉ. प्रशान्त देव शुक्ला ने कहा कि राजीव गांधी के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उन्होंने जिस विकसित राष्ट्र का सपना देखा था, आईये हम मिलकर उनके सपनों का भारत बनाएं, जिसमें भाईचारा हो, इंसानियत हो, और चारों ओर खुशहाली हो। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. वी के सिंह, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव प्रेम शंकर दिवेदी,राम शिरोमणि वर्मा, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी,पी.सी. सी सदस्य रोहित शुक्ला, सुधीर तिवारी, नगर प्रभारी संजय, इश्तियाक, फतेह बहादुर सिंह, सुरेश मिश्रा,उमेश तिवारी, राम रतन तिवारी, जावेद अहमद, त्रिभुवन नाथ पाण्डेय, ओंकार नाथ पाण्डेय,राम नेवाज पाल,अभय किशोर त्रिपाठी, यमुना पांडेय,सूर्य प्रकाश शुक्ल, मनीष सिंह, उत्सव भूषण पाल  सहित अनेक कांग्रेस जन मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे