Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजन आज करेंगे विश्व शांति के लिए रुद्राभिषेक



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ एलायंस क्लब इंटरनेशनल एवं वृद्धाश्रम महुली के संयुक्त तत्वाधान में वृद्धजनों के कल्याणार्थ कराई जा रही रुद्राभिषेक की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आज वृद्धाश्रम में वृद्ध दादा- दादी के साथ तैयारीयो को अंतिम रूप दिया गया।

आयोजक रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि 9 अगस्त को वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों के कल्याणार्थ रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया है। सभी 75 वृध्द दादा-दादी के साथ रुद्राभिषेक कर वृद्धजनों के कल्याणार्थ के साथ विश्व शांति के लिए वृद्धजन रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन करेंगे।सुबह 10:00 बजे से पूजन की शुरुआत पांच पुरोहित पूजन कराएंगे। पंडित रामकृपाल पांडे के नेतृत्व में पूजन के बाद 12:00 बजे से रुद्राभिषेक सभी वृद्धजन करेंगे। वृद्धाश्रम के प्रबंधक अंबिका प्रसाद सारी तैयारी करने में लग रहे और कहा कि सभी शिव भक्त इस कार्यक्रम में पहुंचकर यहां रह रहे दादा-दादी का उत्साह बढ़ाए और पूर्ण के भागीदार बने। इस अवसर पर मानसिंह, आदर्श कुमार, पंडित राम कृपाल पांडे, जय राम, लालता प्रसाद, अंबिका प्रसाद, विवेक कुमार, सौरभ, प्रशांत आदि क्लब एवं वृद्धाश्रम के कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे