पुलिस और समाज ने पेड़ों को रक्षासूत्र बांधकर उन्हें बचाने का लिया संकल्प | CRIME JUNCTION पुलिस और समाज ने पेड़ों को रक्षासूत्र बांधकर उन्हें बचाने का लिया संकल्प
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस और समाज ने पेड़ों को रक्षासूत्र बांधकर उन्हें बचाने का लिया संकल्प



कुलदीप तिवारी 

प्रतापगढ़: पर्यावरण सेना द्वारा संचालित वृक्ष रक्षा अभियान के अंतर्गत थाना मान्धाता परिसर आज पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में पेड़ों की सुरक्षा हेतु आम,नीम और अशोक के पेड़ों में रक्षासूत्र बांधकर जलवायु संरक्षण के साथ ही धरती पर जीवन के लिए हरे पेड़ों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।पर्यावरण सेना और पुलिस विभाग के लोगों ने वृक्षाबंधन के तहत पेड़ों को रक्षासूत्र  बांधकर पर्यावरण की रक्षा हेतु हरे पेड़ों को बचाने का संदेश दिया। जय प्रकृति जय जगत के नारे के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरुक किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए पर्यावरण सेना प्रमुख हरित पुरुष अजय क्रांतिकारी ने कहा कि धरती पर जीवन के आधार हैं वृक्ष। हमें हर हाल में इनकी रक्षा करनी होगी।उन्होंने कहा कि भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार में जहां भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देता है वहीं सबके जीवन की रक्षा हेतु हम सभी को पेड़ों की रक्षा का संकल्प लेना होगा।जिससे धरती पर ऑक्सीजन की मात्रा बनी रहे और जीवन मिलता रहे।पर्यावरण सेना प्रमुख ने सभी लोगों से जलवायु संरक्षण हेतु पौधरोपण के साथ ही हरे पेड़ों को कटने से बचाने की अपील किया।थानाध्यक्ष मांधाता पुष्पराज सिंह ने कहा कि पर्यावरण सेना की मुहिम का असर दिख रहा है।लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि हम सभी को पर्यावरण की रक्षा करते हुए जलवायु परिवर्तन को रोकने हेतु आगे आना होगा।थाना विजिटर मान्धाता डॉ.रमेश अग्रहरि ने कहा कि पेड़ों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।हमें धरती पर जीवन के लिए हरे पेड़ों को हर हाल में बचाना होगा।इस मौके पर ग्राम प्रधान मान्धाता हरि मोदनवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद पटेल,भृगुनाथ मिश्रा,पारस नाथ यादव,राजेश यादव, पर्यावरण सैनिक रवि प्रकाश मिश्र,ब्रम्हदेव यादव,सौरभ शुक्ला एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ब्लॉक मान्धाता नमन कुमार तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे