Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हापुड़ में वकीलों पर लाठी चार्ज के विरोध में वकीलों का गुस्सा बरकरार, हुआ विरोध प्रदर्शन



कुलदीप तिवारी 

लालगंज प्रतापगढ़। हापुड में वकीलों पर लाठीचार्ज तथा लखनऊ में वकीलों के खिलाफ केस दर्ज होने से आक्रोशित वकीलों ने बुधवार को भी तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश की अगुवाई में वकीलों ने एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वकीलों ने प्रशासनिक कार्रवाई पर आक्रोश जताते हुए न्यायिक कामकाज का बहिष्कार भी किया। पार्क में हुई आमसभा में अनिल महेश ने चेतावनी दी कि हापुड़ में लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो वकीलों का आन्दोलन थमेगा नहीं। सभा का संचालन महामंत्री धीरेन्द्र शुक्ल ने किया। सभा को गया प्रसाद मिश्र, संतोष पाण्डेय, राजेश दुबे, अनूप पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह, सूर्यकान्त निराला, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, कुलदीप त्रिपाठी, तपन पाण्डेय, विपिन शुक्ल, धीरेन्द्र मिश्र, शिवेन्द्र तिवारी आदि ने संबोधित कर वकीलों पर प्रशासन की ज्यादती पर आक्रोश जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे