Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धौरहरा में पूर्व मुख्यमंत्री की प्रथम पुण्यतिथि पर सपा नेता ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नेता जी को किया याद



कमलेश

खमरिया खीरी:उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व देश के पूर्व रक्षामंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर 141 विधानसभा धौरहरा में अलग अलग स्थानों पर सपा नेता के साथ साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर पर आयोजित कार्यक्रम में नेता जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद किया गया।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व देश के पूर्व रक्षामंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर धौरहरा क्षेत्र के बेलवा मोती गांव में सपा नेता वरुण यशपाल चौधरी की अगुवाई में उनके घर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुचे सपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ वरुण चौधरी ने नेता जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद किया। इसके अलावा ईसानगर क्षेत्र के लाखुन गांव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख व सपा नेता धीरेंद्र वर्मा उर्फ धीरू के घर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिस कार्यक्रम में नेता जी के चित्र पर सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद किया। इस दौरान सपा नेता मंगू लाल लोधी,विकास यादव,पहलवान सिंह,मेवा लाल यादव प्रधान ,कृष्ण मुरारी पाल, छैल बिहारी यादव,अवधेश यादव , रामनरेश भार्गव, दिगपाल सिंह, गोविंद बिहारी लोधी,रमेश यादव, अनिल निषाद,समेत बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता  मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे