Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रामवाटिका धाम मे आयोजित हुईं शिक्षा संघर्ष मोर्चा की बैठक



कमलेश

खमरिया/धौरहरा खीरी:धौरहरा के रामवाटिका धाम मे शिक्षा संघर्ष मोर्चा/फाउंडेशन की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गंभीर मौजूद रहे। रविवार को रामवाटिका धाम धौरहरा के परिसर मे शिक्षा संघर्ष मोर्चा /फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गंभीर की अध्यक्षता मे एक बैठक आयोजित की गई। बैठक मे शिक्षा संघर्ष फाउंडेशन को मजबूत बनाने के लिए कुछ नये पदों को लेकर चर्चा की गई। जिसमें सर्वसम्मति से शिक्षा संघर्ष मोर्चा /फाउंडेशन का जिला मीडिया प्रभारी उपेन्द्र मिश्रा(ध्रुव), सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक /प्रवक्ता शोभित तिवारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राहुल पाण्डेय, नगर अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल, नगर सयोंजक बलराम पाण्डेय, खेल कूद प्रभारी हरेराम शाक्य, नगर उपाध्यक्ष गंगाराम नाग को नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र देकर फाउंडेशन को मजबूत बनाने की अपील की। इस दौरान प्रदेश सयोंजक जितेंद्र दीक्षित, उपाध्यक्ष विवेक सिंह, मेडिकल प्रभारी नीरज नाग, जिला युवा अधिकारी राजहंस मिश्रा, संदीप शर्मा, दिलीप शर्मा, अजय शुक्ला, निसार सहित पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे