Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज के संजय को श्रीरामजन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का मिला निमंत्रण पत्र



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज गोंडा ।क्षेत्र के खडौआ गांव रहने वाले निषाद पार्टी के कार्यकर्ता को श्रीरामजन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का मिला निमंत्रण पत्र जिला पंचायत सदस्य व स्थानीय लोगों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं ।

जैसा कि मालूम है कि अयोध्या धाम मे श्रीरामजन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जगह जगह लोग चर्चा कर रहे हैं। वही लोग एक दुसरे से मंदिर के ऐतिहासिक कार्यक्रम मे शामिल होने को लेकर चर्चा कर रहे। वही क्षेत्र के खडौआ गांव रहने वाले युवक संजय निषाद को डाक द्वारा निमंत्रण पत्र सोमवार को मिला तो संजय के खुशी का ठिकाना नही रहा। संजय से जब निमंत्रण बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि श्रीराम जी की हमारे पूर्वजों पर असीम कृपा है, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। निमंत्रण पत्र मिलने की जानकारी होने पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभिषेक सिंह व राजू सिंह ने संजय को बधाईयाँ दी, तथा अपने क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ने बताया कि जनपद के लिए ऐतिहासिक पल है कि हमारे ब्लाक के दो दो लोगों को श्रीराम मंदिर जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है। जैसा कि मालूम है कि किशुनदासपुर गांव के रहने वाले प्रभाकर मिश्रा को निमंत्रण पत्र मिला है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे