Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...संजय तिवारी महामंत्री निर्वाचित




अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर मे जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में गुरुवार को महामंत्री पद के प्रत्याशी कमलेश्वर सिंह का नामांकन पत्र अवैध पाए जाने पर खारिज कर दिया गया है। एक ही प्रत्याशी होने के कारण संजय तिवारी को निर्विरोध महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया है।

निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश शुक्ल ने 1 फरवरी को बताया कि महामंत्री पद पर संजय तिवारी व कमलेश्वर सिंह ने नामांकन किया था। संजय तिवारी का पर्चा जांच में वैध पाया गया। संजय तिवारी ने कमलेश्वर सिंह के नामांकन पत्र पर आपत्ति दाखिल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कमलेश्वर सिंह वर्तमान में कलेक्ट्रेट बार संघ में महामंत्री हैं। एक संघ में पदाधिकारी रहने के बाद दूसरे संघ में चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। आपत्ति को संज्ञान में लेते हुए जवाब मांगा गया। इस पर कमलेश्वर सिंह ने आपत्ति पर कोई वैध साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के नियमावली की धारा 6 सी के अनुसार उनका पर्चा वैध न पाए जाने के कारण खारिज कर दिया गया है। एकल वैध प्रत्याशी होने के कारण संजय तिवारी को जिला बार एसोसिएशन का महामंत्री निर्वाचित कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे