Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हाथ में बीवी का कटा हुआ सिर लेकर सड़क पर चल पड़ा सनकी युवक


                              पुलिस अधीक्षक 

डेस्क:बीवी का अवैध संबंध होने के शक में सनकी पति ने बांका से बीबी के गर्दन को काटकर सर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद वह बीवी के सर को लेकर सड़क की तरफ चल पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को बांका समेत गिरफ्तार कर अन्य विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

सोशल मीडिया में युवक का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें युवक अपने बाएं हाथ में महिला का सिर और दाहिने हाथ में बांका लिए हुए सड़क पर चल रहा है। सनकी युवक की इस खौफनाक वारदात को सड़क पर जिसने भी देखा वह हक्का-बक्का रह गया। 

मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद अंतर्गत फतेहपुर थाना क्षेत्र के बसारा गांव से जुड़ा हुआ है। गांव का रहने वाला अनिल कुमार कनौजिया राजगीर का काम करता है। उसे अपने बीवी पर शक था कि उसके पत्नी का किसी से चक्कर चल रहा है। जिससे वह फोन पर अक्सर बातें किया करती है। इसी बात को लेकर शुक्रवार के नौ बजे नाराजगी जाहिर करते हुए दोनों में नोक झोक हुआ। इसके बाद पति का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और खेत खलिहान में काम करने वाले बांका से उसने अपने बीवी का गर्दन काट कर सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद वह बीवी के सिर को पकड़ कर सड़क पर जा रहा था। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने सनकी युवक के एक हाथ में महिला का सिर और दूसरे हाथ में बांका लेकर सड़क पर जाने की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सनकी पति को बांका सहित गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि आरोपी युवक का 8 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था, दो बच्चे भी हैं। बीवी पर अवैध संबंध के शक में उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

वहीं घटना के बाबत बाराबंकी पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि फतेहपुर पुलिस को सूचना मिली कि बसारा गांव का रहने वाला अनिल कुमार कनौजिया अपने पत्नी का गला काट दिया है। उसके गला और बांका को लेकर सड़क पर चल दिया है। सूचना पर पहुंची फतेहपुर पुलिस ने आरोपी पति को बांका सहित गिरफ्तार कर लिया है। अनिल कुमार कनौजिया राजगीर का काम करता था। उसे शक था कि उसके बीवी का किसी से अवैध संबंध है। जिससे वह फोन पर बात करती है। इसी बात से वह इतना कुपित हुआ कि उसने इस घटना को अंजाम दे दिया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, उनके आने के बाद मामले में शख्स से सख्त विधि कार्रवाई की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे