Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा: 24 घंटे के अंदर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार



अर्पित सिंह 

गोंडा:नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कटरा बाजार थाना अंतर्गत एक नाबालिक किशोरी से युवक ने नहर के दक्षिण पीड़िता के सरसो के खेत में जबरिया दुष्कर्म किया। जिसके बाद घर पहुंची किशोरी ने अपने साथ हुए वारदात को परिजनों से अवगत कराया, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर परिजन कटरा बाजार पुलिस पहुंचे। शिकायत दर्ज कराई, मामले में कटरा बाजार पुलिस ने नाम जद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

 वहीं घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने थाना कटरा बाजार प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया कि आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तार की जाए। इसी क्रम में थाना कटरा बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता, उप निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, कांस्टेबल अभिषेक गुप्ता, कांस्टेबल विजेंद्र कुमार और महिला कांस्टेबल सपना यादव, ने थाना कटरा बाजार अंतर्गत रामगढ़ गांव के रहने वाले आरोपी राजू पुत्र रामविलास गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ नाबालिक से दुष्कर्म सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर क्षेत्र के पहाडापुर बाजार से लिया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे