Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खमरिया पुलिस ने अवैध गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार



कमलेश

खमरिया खीरी:पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अवैध मादक पदार्थो के निर्माण,बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गुरुवार को खमरिया थानाध्यक्ष की अगुवाई में पुलिस टीम ने एक युवक को एक किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ़्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद जेल भिजवा दिया।अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए गुरुवार को खमरिया थानाध्यक्ष निराला तिवारी की अगुवाई में अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ़ चलाए गए अभियान में खमरिया निवासी अमित मिश्रा को एक किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ पैकापुर रोड से गिरफ्तार कर एनडीपीएस की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेजा जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस दौरान युवक को पकड़ने में उपनिरीक्षक सुनील बाबू अवस्थी,विक्रांत चौधरी सिपाही,अरुण कुशवाहा व रवि यादव ने अहम भूमिका निभाई।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे