Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खमरिया क्षेत्र से बहला फुसलाकर भगाई गई नाबालिक लड़कियों को पुलिस ने किया बरामद



कमलेश

खमरिया खीरी:खमरिया थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गावों में पिछले दिनों घर से बहला फुसलाकर भगाई गई नाबालिक लड़कियों की जानकारी परिजनों से मिलने पर थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने तत्काल मुक़दमा दर्ज कर पुलिस टीमों की मदद से दोनों को 24 घंटे के अंदर बरामद कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी,जिसको देख दोनों के परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

खमरिया थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गावों से बीती 12 फरवरी व 18 फरवरी को कुछ लोगों द्वारा बहला फुसलाकर नाबालिक लड़कियों को भगा ले जाने की सूचना परिजनों से मिलने पर थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने मुक़दमा दर्ज कर पुलिस टीम का गठन करके दोनों की खोजबीन शुरू कर दी, इसी दौरान मंगलवार को 24 घंटे के अंदर ही पुलिस टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों लड़कियों को खोजने में कामयाबी हासिल कर ली,जिसकी जानकारी पुलिस से पाकर परिजनों ने बहुत ही कम समय मे दोनों लड़कियों को खोजे जाने को लेकर थानाध्यक्ष के साथ साथ पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है। वही इस बाबत थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि दोनो लड़कियां नाबालिक है,जिन्हें खोजकर परिजनों को अवगत कराया गया है,जल्द ही इससे जुड़े लोग पुलिस गिरफ्त में होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे