Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...भाजपा के प्रत्याशी पर बाहरी होने का सवाल



वेद मिश्र 
जनपद बलरामपुर मे भाजपा के प्रत्यासी घोषित होते ही बाहरी बनाम स्थनीय का मुद्दा खुल कर सामने आ गया है। मंगलवार को कई संगठनों के लोगो ने बैठक कर भाजपा के बाहरी प्रत्याशी का विरोध किया। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ज्ञापन भेज कर प्रत्याशी चयन पर पुनर्विचार करने की मांग की है।



जानकारी के अनुसार भाजपा ने इस बार पूर्व नौकर शाह व मूल रूप से देवरिया निवासी साकेत मिश्रा को अपना प्रत्याशी बनाया है। टिकट घोषित होने के बाद लोगो में नाराजगी दिख रहीं है। लोगो का कहना है की बाहरी लोग यहां पर आकर चुनाव जीत कर चले जाते है। क्षेत्र के विकास पर कोई ध्यान नहीं देता है। 2019 के चुनाव में बाहरी व्यक्ति के चुनाव जीतने का खामियाजा जनता देख चुकी है। भाजपा से इस बात की आशा थी वो स्थानीय व्यक्ती को प्रत्याशी बनाएगी। लेकिन उसने भी बाहरी व्यक्ति को टिकट देकर जनमानस को निराश किया है। मंगलवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति के लोगो ने तुलसी पार्क में एक बैठक आहूत की। जिसमे बाहरी प्रत्याशी की जगह स्थानीय प्रत्याशी को टिकट देने की मांग की गई। समिति के अध्यक्ष राम नरेश त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी स्थिति में बाहरी प्रत्याशी को मंजूर नहीं किया जाएगा। सेतु बंधु त्रिपाठी ने कहा कि जन भावना का सम्मान करते हुए पार्टी नेतृत्व को इस पर विचार करना चाहिए। जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटने न पाए। रमेश पांडेय व विजय शुक्ला ने भी स्थानीय प्रत्याशी देने की मांग भाजपा नेतृत्व से की है। बैठक में सौरभ त्रिपाठी, अशोक आर्य, जय करन, अतुल तिवारी, चंद्र प्रकाश जायसवाल, महेश कुमार, हरिओम सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे