Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, कोहराम



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि मृतका के मायके पक्ष के लोग विवाहिता की मौत को लेकर ससुरालीजनों पर हत्या की आशंका में देखे गये। लालगंज कोतवाली के भोगापुर भटनी में विनोद सरोज की पत्नी अनीता 30 का शव गुरूवार की सुबह उसकी दस वर्षीया बेटी ने फंदे से लटकता देखा। मां को फंदे पर लटकता देख मृतका की पुत्री मोहिनी ने शोर मचाया तो परिजन आवाक रह गये। अनीता का शव बंद कमरे में लटक रहा था। सुबह मोहिनी सो कर उठी तो मां को काफी देर तक बाहर न देखकर कमरे के समीप गयी। वहां कमरा अंदर से बंद था। आवाज देने के बावजूद भी अंदर से कोई आवाज न आयी तो मोहिनी ने खिड़की से झांका तो उसकी मां फंदे पर झूलती दिखी। बेटी ने शोर मचाया तो परिजन भी परेशान हो उठे। सूचना मिलने पर लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। अनीता अपने पीछे पुत्री मोहिनी 10 के अलावा पुत्र मोहित 06 तथा कार्तिक 03 को छोड़ गयी है। मृतका का पति विनोद राजस्थान में ईंट भटठे पर काम करता है। प्रभारी निरीक्षक अवन दीक्षित का कहना है कि शव पीएम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नही मिली है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। इधर मां की मौत को लेकर बच्चे बिलखते दिखे। परिजनों में भी कोहराम मचा देखा गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे