Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रिश्ते हुए तार तार: पिता ने चाकू से बेटी का काटा गला, बेटे पर हमला कर किया खुद को भी घायल



सलमान असलम 

उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में एक दिल दहला देने वाला वाकया सामने आया है। जिसमें एक पिता ने अपनी सौतेली बेटी की चाकू से गला काट दी है। हमले में बेटे को भी घायल किया है। दोनों बच्चों पर हमला करने के बाद पिता ने खुद के गले पर भी चाकू से वार किया। इलाज के लिए सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां किशोरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बहराइच शहर के वजीर बाग मोहल्ला के रहने वाले सफाई कर्मी पति पत्नी नगर पंचायत में ड्यूटी करते हैं। पत्नी के ड्यूटी पर जाते ही पिता संतोष वाल्मीकि ने 15 वर्षीय मासूम पुत्री रिया का गला काट दिया। वही 10 वर्षीय लड़के पूरव का कान काटकर बुरी तरह से घायल कर दिया।

बताया जाता है कि 15 वर्षीय मासूम रिया के सौतेले पिता ने अपने गले पर भी चाकू से वार कर दिया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने घायलों का इलाज शुरू कर दिया, लेकिन दोपहर पूर्व लगभग 11:00 बजे किशोरी जिंदगी और मौत की जंग हार गई। वहीं किशोरी के भाई का इलाज अभी जारी है।

वहीं घटना के बाबत जिला अस्पताल से संबद्ध मेडिकल कॉलेज में मौके पर उपस्थित मृतक के मामा रवि की माने तो यह पारिवारिक मामला है, लेकिन मासूम पर हमला क्यों किया गया, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला, एसपी नगर रामानंद कुशवाहा, नगर क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने मय फोर्स मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की।

वही इस बाबत पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज नगर कोतवाली में एक पिता ने अपने 14 वर्षीय बेटी की गला काटकर हत्या कर दी है। आरोपी पिता को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी ने खुद को भी हमला कर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। उसको भी प्राथमिक उपचार दिया गया है। आरोपी नगर पालिका में अपने पत्नी सहित कांटेक्ट पर स्वीपर का कार्य करता है। आज जब पत्नी काम पर चली गई थी, बच्चे पड़ोस में खेल रहे थे, इस दौरान आरोपी ने अपनी बेटी की गला काटकर हत्या की। छोटे बेटे को भी अटैक किया, वह भी घायल हुआ है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, गहन पूछताछ की जाएगी। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे