Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज तहसील में नव नियुक्त सिविल जज ने ग्राम न्यायालय का किया उद्घाटन



ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। मंगलवार को करनैलगंज तहसील परिसर में स्थापित ग्राम न्यायालय का उद्घाटन नव नियुक्त सिविल जज अरुण गौतम ने फीता काट कर किया। उन्होंने मौजूद अधिवक्ताओं से बार और बेंच का सामंजस्य बनाकर जनहित में काम करने की अपील की। जिस पर अधिवक्ताओं ने सामंजस्य पूर्ण माहौल में हर संभव ग्राम न्यायालय की स्थापना की मंशा के अनुरूप काम करने का भरोसा दिया। ग्राम न्यायालय के पहले दिन न्यायालय पर बैठने के पूर्व सिविल जज अरुण गौतम ने फीता काट कर न्यायालय का शुभारंभ किया। वहीं तहसील के अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर सिविल जज का फूल मालाओं से स्वागत किया। उसके बाद अधिवक्ता त्रिलोकी नाथ तिवारी, बार संघ करनैलगंज के अध्यक्ष गोपाल जी तिवारी, सुरेंद्र द्विवेदी आदि ने संबोधन भी किया। उद्घाटन समारोह में मौजूद उप जिलाधिकारी भारत भार्गव ने अधिवक्ताओं से अपील किया कि उनके संघर्ष का नतीजा रहा है कि करनैलगंज में सिविल कोर्ट की स्थापना की गई है और इस न्यायालय के महत्व को देखते हुए अधिक से अधिक गरीब, निराश्रित, पीड़ित की मदद करते हुए न्याय प्रणाली को बेहतर बनाए रखें। इस मौके पर नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह, नायब तहसीलदार अल्पिका वर्मा, अधिवक्ता हृदय नारायण मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, अरविंद शुक्ला, श्यामधर शुक्ला, देवनारायण चौबे, संजय मिश्रा, सुशील सिंह, आशीष शुक्ला, रंगबहादुर सिंह, बीके सिंह, सुरेश तिवारी, सत्यनारायण सिंह, स्वामीनाथ कनौजिया, रशीद खान सहित भारी संख्या में अधिवक्ता और अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे