Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

39वीं वाहिनी एस एस बी बटालियन द्वारा निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन



करीब 87 पशुओं का निशुल्क इलाज व दवाएं वितरित की

कमलेश

पलिया कलां खीरी:39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा बार्डर के सीमावर्ती क्षेत्र सुंडा के ग्राम सोनहा में भारत सरकार, गृह मंत्रालय, सशस्त्र सीमा बल, के आदेशानुसार सीमावर्ती क्षेत्र के पशुओं की चिकित्सा के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें 39वीं वाहिनी की डा. शालिनी परिहार, द्वितीय कमान अधिकारी,( पशु चिकित्सा) ने पशुओं की मुफ्त इलाज किया एवं दवाओं का वितरण भी किया जिसमें कुल 87 पशुओं का ईलाज किया गया। साथ ही डा. शालिनी परिहार द्वारा भारत सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं के तहत पशुपालन के बारे में जानकारी दी गई इसके अतिरिक्त बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, फौज में भर्ती एवं नागरिकों को गर्मी के मौसम में जानवरों को लू से बचने और जानवरों के साफ सफाई के ऊपर ध्यान रखने के लिए भी जागरूक किया गया। 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, भारत – नेपाल सीमा पर भारत सरकार के द्वारा संचालित की जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं को समय समय पर विभिन्न प्रकार के आयोजन करता रहता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे