Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पौधरोपण के बाद पर्वती अरगा पंक्षी विहार पहुंचे मंत्री, दिया आवश्यक दिशा निर्देश



पंश्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज गोंडा: क्षेत्र के टिकरी रेंज पर केन्द्र सरकार मे राज्य मंत्री कीर्तीवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने एक पेड़ मां के नाम प्रधानमंत्री के अपील पर पौध रोपण किया। सभी से पौधरोपण कर पौधे के संरक्षण के लिए भी अपील किया। वही अरगा पर्वती पक्षी विहार के चौमुखी विकास कर पर्यटन उद्योग के क्षेत्र में विकसित करने के लिए अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये हैं ।


मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र के टिकरी रेंज पर भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तीवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया अपने लोकसभा के विधायकों के साथ पौधरोपण किया। पौधरोपण के बारे में उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणा से एक पौधा मां के नाम के तहत रोपित किया है। वही आप सब भी पौधरोपण करे और उसका तीन साल तक देखभाल करे, पौधे ही हमारे बच्चों के भविष्य है, पौधरोपण से ही मानव जीवन सुरक्षित रहेगा। ग्रीन गैस परियोजना के तहत हमारा देश इस लक्ष्य को पूरा करेगा। वही मंत्री ने लकडी के रजिस्टर्ड चोरो पर कारवाई करने के लिए चिंहांकन कठोर कारवाई करने का निर्देशित किया है।उन्होंने कहा कि आप सब अवैध कटान रोकने और लादकर भेजने वालो पर कडी कारवाई मे सहयोग करे। वही रुस युक्रेन युद्ध पर उन्होंने बताया कि भारत हमेशा से शांति का पुजारी रहा है, और हमेशा प्रयासरत रहेगा। वही विदेश मे फंसे लोगों और मृत लोगों को लाने के लिए हमेशा पहली प्राथमिकता रहेगी, जिसे किया भी गया है ।वही टिकरी रेंज से निकल कर मंत्री ने पर्वती अरगा पंक्षी विहार का निरीक्षण किया। वनविभाग के अधिकारियों के साथ करीब एक घंटे बैठक पर इस जगह को पर्यावरण संरक्षण के लिए विकसित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिया। इस मौके पर मनकापुर भाजपा विधायक रमापति शास्त्री, तरबगंज भाजपा विधायक  प्रेमनरायन पांडेय, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, मेहनौन विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, जिलाधिकारी नेहा शर्मा, डीएफओ पंकज शुक्ला, वनविभाग के टिकरी रेंज अधिकारी विनोद कुमार नायक, मुख्य  विकास अधिकारी भाजपा जनार्दन प्रसाद तिवारी, वेदप्रकाश दुबे, बाबूलाल शास्त्री, रामगोपाल तिवारी, अंकित सिंह, अभिषेक सिंह, नेता राजू मिश्रा, राहुल सिंह, अनुज शुक्ला, पिंकू सिंह, सोनू सिंह, कीर्तीवर्धन पांडेय, रतनदेव तिवारी, पिंकू शुक्ला, गिरजाशंकर पांडेय, अखिलेश त्रिपाठी, हरदवा प्रधान धनीराम, रज्जन पांडेय, रामबहादुर चौहान, सुनील कुमार, अंकित चौहान सहित प्रशासन के तमाम लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे