पति ने बनारस में लगाई फांसी, सूचना मिलते ही पत्नी ने छत से कूद कर की आत्महत्या | CRIME JUNCTION पति ने बनारस में लगाई फांसी, सूचना मिलते ही पत्नी ने छत से कूद कर की आत्महत्या
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पति ने बनारस में लगाई फांसी, सूचना मिलते ही पत्नी ने छत से कूद कर की आत्महत्या



UP डेस्क:एमबीए डिग्री होल्डर पति ने होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति के फांसी लगाने की जानकारी मिलते ही मायके में पत्नी ने छत से कूद कर सुसाइड कर लिया। दोनों ने अभी 2 वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज किया था। पति पत्नी के आत्महत्या करने से परिवार में कोहराम मच गया। 

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत बाढ के रहने वाले 27 वर्षीय हरीश बगेश ने बनारस के सारनाथ के पास अटल नगर कॉलोनी में ऑनलाइन होम स्टे में कमरा लेकर शुक्रवार की रात को 8:00 बजे दाखिल किया।इसके बाद ऑनलाइन के माध्यम से होम स्टे में ही भोजन मंगाया। भोजन का मैसेज पत्नी के मोबाइल पर आया, तब पता चला कि वह बनारस में है। इसके बाद पत्नी ने पति को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। पत्नी में तब बनारस के परिचित को फोन करके पति के फोन नहीं उठाने की बात बताई। जिसके बाद परिचित होम स्टे पहुंचा, वहां देखा कि युवक फांसी के फंदे से लटका हुआ है। परिचित ने यह बात जैसे ही मृतक ससुराल में बताई, उनके होश उड़ गए। ससुराल वाले जब तक कुछ सोच पाते मृतक की पत्नी ने पति के आत्महत्या की जानकारी मिलते ही छत से कूद कर सुसाइड कर लिया।

घर जाने को कहकर ससुराल से निकला

हरीश ने अपने ससुराल में बताया कि वह अपने गांव पटना के बाढ़ जा रहा है। लेकिन गांव जाने के बजाय वह बनारस में ही रुक गया।

बेरोजगारी के कारण उठाया खौफनाक कदम 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हरीश ने एमबीए किया था, इसके बावजूद नौकरी नहीं मिल पा रही थी। इसी कारण से वह अवसाद में आ गया, इसके बाद फांसी के फंदे से आत्महत्या कर ली।

प्राइवेट बैंक में मिली थी नौकरी

हरीश एमबीए की पढ़ाई के उपरांत महाराष्ट्र के एक निजी बैंक में काम करता था। इसी दौरान पत्नी की तबीयत खराब हो गई, इस कारण से वह नौकरी छोड़कर ससुराल आकर रहने लगा।

बनारस में आत्महत्या बना रहस्य

मृतक बिहार का रहने वाला है लेकिन आत्महत्या करने के लिए आखिर बनारस का ही होटल क्यों चुना? यह अभी अबूझ पहेली बनी हुई है। मृतक के बनारस में आत्महत्या करने का रहस्य बरकरार है।

दो साल पहले की थी लव मैरिज 

मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने 2 वर्ष पूर्व गोरखपुर के रहने वाले राम शरण श्रीवास्तव की पुत्री संचिता श्रीवास्तव से प्रेम विवाह किया था।

मृतक के कमरे से हुआ बरामद

मामले की जानकारी प्राप्त होने पर मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के कमरे से सिगरेट, लाइटर, मोबाइल, पर्स, गांजा और रस्सी मिला है।

अवसाद में था युवक

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोरखपुर के मानसिक रोग विशेषज्ञ मृतक के ससुर राम शरण श्रीवास्तव ने कहा कि हरीश नौकरी छूट जाने के कारण से अवसाद में था। इस वजह से उसने नशा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद यह कदम उठा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे