Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तरबगंज: पत्नी से नाराज होकर पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या



रमेश कुमार मिश्रा 

तरबगंज गोण्डा।तरबगंज थाना क्षेत्र के निहालपुर गाँव में पति पत्नी की अनबन घातक बन गई, पति ने खौफनाक कदम उठाते हुए फाँसी के फंदे से लटककर जान दे दी।

बता दें कि तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निहालपुर निवासी  सुनील 26 पुत्र बाबूलाल का शव रविवार की रात 8 बजे के करीब घर के बगल लगे बगीचे में पेड़ पर फाँसी के फंदे से लटकता मिला। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है।

ग्राम प्रधान बिक्रम तिवारी ने बताया की पति पत्नी से कुछ अनबन हो गई थी, जिससे पति सुनील ने खौफनाक कदम उठा लिया और फोन पर बात करते हुए बगीचे मे चला गया, जहाँ फाँसी के फंदे से लटककर जान दे दी है।जबकि मृतक पाँच भाई है किसी से कोई बवाल नही है, सभी लोग आपस में सुखी व सम्पन्न जीवन जी रहे है।

पिता को जगाता रहा मासूम

वही मृतक सुनील के एक 4 वर्ष का मासूम बालक है, जो अपने पिता को जगाने की पूरी कोशिश कर रहा था, उसको क्या पता की उसके पिता अब कभी नही उठेगे, यह देखकर मौके पर मौजूद सभी की आँखे नम हो गई व घर में कोहराम मचा हुआ है।

बोले इंस्पेक्टर 

थानाध्यक्ष तरबगंज राजेश कुमार सिंह ने बताया की पोस्टमार्टम करवाया गया है, घर वालो के तरफ से कोई तहरीर नही मिली है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे