Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर: कमरे के अंदर किशोरी का लटकता मिला शव



खुर्शीद खान 

सुल्तानपुर।गोसाईंगंज थाना अंतर्गत राजापुर में एक किशोरी का शव फंदे पर लटकता पाया गया।घटना के समय परिवार वाले खेत पर गए हुए थे।किशोरी ने आत्महत्या क्यों की पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। 

जानकारी के अनुसार राजापुर निवासी फिजा (16वर्ष) पुत्री जमील ने कमरे बंदकर फांसी लगा लिया। कपड़े के सहारे उसका शव लटकता हुआ पाया गया। जिस समय घटना हुई किशोरी घर में अकेले थी, परिवारीजन खेत पर गए हुए थे। परिजन लौटे तो देखा फिजा का शव फंदे से लट रहा है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने खिड़की की दीवार तोड़कर उसका शव उतारवाया। विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम में भेजा है। मृतका कक्षा आठ की छात्रा थी। वो सात भाई बहन में तीसरे नंबर पर थी। संदिग्ध अवस्था में उसकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे