Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डकैती कांड के मास्टरमाइंड का भाई गिरफ्तार



खुर्शीद खान 

सुलतानपुर।सर्राफा व्यवसाई से डकैती कांड के मास्टरमाइंड विपिन सिंह के छोटे भाई विमल सिंह को जिले की चांदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस टीम को अवैध असलहा व कारतूस मिला है। बुधवार को भी पकड़े गए चार बदमाशो में जिस विवेक सिंह को पुलिस व एसओजी ने पकड़ा था वो मास्टरमाइंड का भाई था।चांदा थाने की पुलिस ने सुलतानपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के बैतीकला शिवाला के ओवर ब्रिज ढाल के पास से वाहन चेकिंग में विमल सिंह को गिरफ्तार किया किया है। थानाध्यक्ष कोतवाली चांदा रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पुलिस ने तलाशी ली तब उसके पास से एक तमंचा और दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। उसकी पहचान विपिन सिंह के छोटे भाई विमल सिंह पुत्र सोमेंद्र सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम भावनी नगर थाना मोहनगंज जनपद अमेठी के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वेद प्रकाश शर्मा, चौकी प्रभारी कोइरीपुर राजेश राव, एसआई कांस्टेबल सुरजीत यादव,सतीश जैसल, सतेंद्र कुमार मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे