Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आत्महत्या करने से पहले युवक ने बनाया वीडियो, ससुराल वालों पर लगाया आरोप



उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में युवक ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल किया है। वायरल किए वीडियो में युवक ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में युवक ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव डीएम से परिवार का ख्याल रखने की गुहार लगाई है।

युवक के आत्महत्या करने से जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा के उपरांत पोस्टमार्टम से लिए रवाना कर दिया है। पुलिस मामले से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को भरथना थाना क्षेत्र के शेखुपुरा पचार के निर्माणधीन पेट्रोल पंप के पास 24 वर्षीय अर्पित ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। युवक ने आत्महत्या करने से पहले ससुरालीजनों को आरोपी बनाते हुए एक वीडियो वायरल किया है। जिसमें उसने विभिन्न गंभीर आरोप लगाया हैं। अपने परिचित नेताओं से परिवार का ध्यान रखने की अपील की है।

बताया जाता है कि युवक अपनी पत्नी से परेशान था, पत्नी हमेशा मायके जाने की जिद किया करती थी। उसने उसने पत्नी को मायके में छोड़ दिया, ससुराल से कुछ दूरी पर फांसी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया।

आत्महत्या से पहले लगाई गुहार

मृतक अर्पित ने वायरल किए गए सुसाइड वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी से महासचिव शिवपाल सिंह यादव से बहन का इलाज कराने की गुहार लगाई है। उसने कहा है कि बहन के इलाज में दसों लाख रुपय खर्च कर दिए है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। ऐसी स्थिति में उसका कहीं बेहतर इलाज कराया जाए। परिवार की आर्थिक सहायता करे,आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

Dm से लगाई गुहार

मृतक ने इटावा जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, आर्थिक मदद की जाए, अब तक गांव वाले चकमार्ग को लेकर परेशान करते रहे है। चकमार्ग को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराया जाए। उस पर दो पक्षों ने कब्जा कर रखा है। बताया जाता है कि युवक ने मामले का वीडियो बनाकर अपने चचेरे भाई को भेजते हुए लिखा कि मेरा शव ले जाओ।

साढू और उनकी पत्नी पर भी आरोप

इटावा जिले के चौकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अकारी पूरा के रहने वाले राजेश यादव के 24 वर्षीय पुत्र अर्पित यादव ने सुसाइड करने से पहले चचेरे भाई को भेजे गए वीडियो में विवाह करवाने वाले बिचौलिया, अपने ससुराल वालों, साढू की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाया है।

2 साल पहले हुई शादी 

मीडिया से बात करते हुए मृतक के पिता राजेश यादव ने बताया कि शुक्रवार के शाम बेटा अर्पित यादव अपनी पत्नी कृष्णा यादव को उसके पिता औसान सिंह यादव के घर छोड़ने के लिए गया हुआ था। उसकी पत्नी अक्सर मायके जाने को लेकर जिद करती थी। दो साल पहले भरथना थाना क्षेत्र के नगला धनी के रहने वाले औसान सिंह यादव की पुत्री से विवाह हुआ था। अर्पित के आठ माह का एक पुत्र भी है।

बोली पुलिस

मामले में पुलिस कहना है कि शव को पोस्टमार्टम हाउस रवाना किया गया है, मामले में जांच पड़ताल जारी है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे