Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डॉक्टरों का कारनामा, महिला के सिर में सुई रखकर लगा दिया टांका



उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का हैरान करने वाला कारनामा सामने आया है। सर पर लगे चोट पर टांके लगवाने गई महिला के सिर में डॉक्टर ने टांके लगाने वाली सुई को रखकर टांका लगा दिया। जिससे महिला का दर्द घटने के बजाय बढ़ने लगा, महिला अचानक दर्द से तड़पने लगी। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य महकमे हड़कंप मच गया। मामले में जांच शुरू हो गई है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सकों ने सिर में टांके लगवाने आई महिला के सिर में टांके लगाने वाली सुई को रखकर टांका लगा दिया, जिससे उसकी तकलीफ घटने के बजाय बढ़ने लगी। जिसके बाद परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

मारपीट में आई थी चोट

गढ़ कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली मीणा ने बताया कि उसका गांव में मारपीट हो गया था, इस दौरान उसके सिर में डंडा लगने से गंभीर चोट आई थी। वह मामले में पुलिस स्टेशन पहुंची थी वहां से इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ भेजा गया था। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसके सिर में टांका लगाया, इस दौरान टांका लगाने वाली सुई सर में ही छोड़ दिया। 

दंग रह गए डॉक्टर

घर पहुंचने पर महिला सिर के दर्द से तड़पने लगी तब घर वाले महिला को लेकर निजी चिकित्सालय में गए, जहां डॉक्टरों ने महिला के सिर पर हुई पट्टी को खोल कर देखा तो उसमें ऐसा कुछ नजर नहीं आया, पट्टी खोलने पर भी महिला का दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा था। तब चिकित्सकों ने महिला के सिर में लगे टांके को भी ओपन कर दिया। टांका खोलने के बाद निजी अस्पताल के डॉक्टर दंग रह गए। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर की इतनी बड़ी लापरवाही से वह भी हैरान हो गए। महिला के सिर के अंदर टांका लगाने वाली सुई पाई गई, जिसे निकालने के बाद निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला के सिर का मलहम पट्टी करके उसे घर भेज दिया।

नशे में थे डॉक्टर महिला का आरोप 

पीड़ित महिला का आरोप है कि जब वह इलाज करवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची थी, तब डॉक्टर नशे में थे। इसलिए उनसे इतनी बड़ी लापरवाही हुई है। उसकी मांग है कि दोबारा किसी पीड़ित के साथ ऐसी लापरवाही ना हो। 

क्या कहते हैं जिम्मेदार 

इस बाबत मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जिस डॉक्टर पर आरोप लगाया जा रहा है वह डॉक्टर किसी भी प्रकार से नशा नहीं करते हैं, जिले में कोई भी डॉक्टर नशा नहीं करता है, टांका लगाने के दौरान सुई छोड़ने का मामला संज्ञान में आया है, दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच सौंपी गई है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे