Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मौत के बाद दुल्हन गिरफ्तार, शादी से पहले ब्यूटी पार्लर में दुल्हन को आया हार्ट अटैक



उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर पुलिस ने दुल्हन को उसके मौत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूटी पार्लर में गई दुल्हन को हार्ट अटैक आ गया था, जिससे उसकी ब्यूटीशियन के पास मौत हो गई। दुल्हन के मौत की जानकारी मिलते ही वर पक्ष की सारी तैयारियों पर पानी फिर गया। दुल्हन की मौत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

यह खबर जानकर आपको भी आश्चर्य महसूस हो रहा होगा, लेकिन घटना 100 फीसदी सच है। हुआ कुछ नहीं था कि दुल्हन अचानक से गायब हो गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया के जरिए दुल्हन के हार्ट अटैक से मौत का अफवाह फैलाया गया था। दुल्हन के मौत की जानकारी मिलते ही बारात पक्ष में मातम पसर गया।

यूं हुई पुलिस की दखल: दरअसल शादी से ठीक पहले दुल्हन के गायब हो जाने के कारण वर पक्ष तक दुल्हन को हार्ट अटैक आने की जानकारी दी गई, लेकिन पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। जिससे पुलिस दुल्हन के तलाश में जुटी हुई थी। उसे झांसी के एक आश्रम से बरामद किया गया है। 

जोर शोर से चल रही थी तैयारी: बताया जाता है कि मंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक नामी डॉक्टर के बेटे का विवाह गायब होने वाली दुल्हन के साथ तय हुआ था। दोनों के शादी की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी थी। मुजफ्फरनगर के नाथ फॉर्म में शादी समारोह का आयोजन किया गया था, उधर दुल्हन सजने संवरने के लिए अपनी ब्यूटीशियन के पास गई हुई थी, इसके बाद जब वह गायब हुई तब उसके हार्ट अटैक की खबर फैला दी गई। मामला दुल्हन के मौत से जुड़ा होने के कारण खबर बहुत तेजी से लोगों के कानों तक पहुंच गई। जिससे शादी की खुशियां दुखों के सैलाब में तब्दील हो गई।

सहेली के साथ रचा ड्रामा: दुल्हन के गायब होने के बाद पुलिस मोबाइल लोकेशन के जरिए उसके पीछे लग गई। दुल्हन को झांसी में संचालित एक आश्रम से बरामद करने के बाद हार्ट अटैक के नाटक का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने जांच में पाया कि दुल्हन ने अपने हार्ट अटैक का नाटक खुद रचा था, लेकिन गायब होने के लिए सहेली के साथ मिलकर योजना बनाई थी। दुल्हन को हिरासत में लेकर पुलिस अब पूछताछ करने में जुटी हुई है। जिससे साजिश में किसी और का भी नाम शामिल होने का कयास लगाया जा रहा है। अभी सबसे बड़ा प्रश्न यह मौजूद है कि आखिर दुल्हन ने ऐसा कदम क्यों उठाया? इस बात से पर्दा उठना बाकी है।

चर्चाओं का बाजार गर्म: शादी से पहले दुल्हन को हार्ट अटैक, मौत के बाद दुल्हन की गिरफ्तारी के बाबत चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग तरह-तरह की बातें करते हुए मजे लेकर कह रहे हैं कि सोची समझी साजिश के तहत दुल्हन ड्रामा रच कर भाग गई थी।

24 घंटे के भीतर दुल्हन गिरफ्तार: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 18 फरवरी को दुल्हन के अपहरण की सूचना मिली थी, उसकी बरामदगी के लिए तत्काल पुलिस टीम लगा दी गई, महज 24 घंटे के भीतर युवती को आश्रम से हिरासत में ले लिया गया। दुल्हन से पूछताछ के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। हार्ट अटैक के अफवाह की बात को पुलिस ने सिरे से खारिज किया है, पुलिस का कहना है कि उसे अपहरण के बाबत सूचना मिली थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे