Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...स्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रारंभ


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध एमएलके पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 29 मई से ही सम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं। 29 मई से 23 जून तक चलने वाली परीक्षा में इस केन्द्र पर लगभग 5500 परीक्षार्थियों के सम्मिलित होने की संभावना है। 
 30 मई  को केंद्राध्यक्ष प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय  ने बताया कि विश्वविद्यालय के स्नातक व परास्नातक कक्षाओं के सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 मई से प्रारंभ हो गई हैं। परीक्षा के सकुशल संचालन के लिए महाविद्यालय स्तर पर आंतरिक सचल दस्ते बनाये गए हैं, जो महाविद्यालय के मुख्य द्वारों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के साथ साथ परीक्षा कक्ष में भी परीक्षार्थियों पर नज़र रख रहे हैं।  परीक्षा के प्रथम दिन  बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह ने केन्द्र का निरीक्षण किया। वही 30 मई को बीए द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान परीक्षा नियंत्रक ने केंद्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। सह परीक्षा प्रभारी डॉ सुनील कुमार शुक्ल ने बताया कि पहले दिन बीएससी द्वितीय सेमेस्टर  सीड टेक्नोलॉजी के 38 व दूसरे दिन बीए द्वितीय सेमेस्टर शारीरिक शिक्षा के 05 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी । कोई भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहे।
 केन्द्र पर शक्ति स्मारक महाविद्यालय, सीता शरण महाविद्यालय व फातिमा महाविद्यालय के भी परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान कुलपति रविशंकर सिंह वह केंद्र अध्यक्ष प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय ने परीक्षा कक्षों में निरीक्षण किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे