Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मां हर हर गंगे ट्रस्ट की एक और पहल ,बेटी की शादी हेतु मुहैया कराई आर्थिक सहायता


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | गरीबों और असहयो की मदद में लगातार सहयोग कर रहे मां हर हर गंगे सेवा ट्रस्ट ने  फिर एक नई पहल करते हुए सदर विधानसभा क्षेत्र के बभनी गांव निवासी फूलराज पाल की सुपुत्री शिवकुमारी पाल के शादी हेतु ट्रस्ट के अध्यक्ष व भाजपा नेता अश्वनी सोनी द्वारा आर्थिक मदद प्रदान की गई | बता दें कि मां हर हर गंगे सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष व भाजपा नेता अश्वनी सोनी जिले के गरीब असहाय व पीड़ितों की मदद में सदैव सहयोग का कार्य करते हुए जिले में होने वाले विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाया करते हैं | इसी क्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष व भाजपा नेता अश्वनी सोनी में बभनी गांव निवासी शिव कुमारी पाल की  शादी हेतु आर्थिक सहायता के रूप में 5100 रूपए का आर्थिक सहयोग करते हुए कहा कि गरीब व असहायों  की मदद में ट्रस्ट सदैव कार्य किया है और करता रहेगा | जिले के किसी भी कोने पर यदि गरीब असहाय है ट्रस्ट की जानकारी में आता है तो ट्रस्ट द्वारा उसकी सहायता कर उसे समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का पूरा प्रयास किया जाता है | उन्होंने कहा कि ठंड का मौसम शुरू हो गया है और कड़ाके की ठंड से गरीब असहायों को निजात दिलाने के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ हो रहा है | उन्होने कहा कि शहर में सड़क के किनारे कहीं भी यदि गरीब ठंड से कराहते हुए दिखे तो उन्हें सूचना प्रदान की जाए जिससे वह उसकी मदद कर उसे ठंड से निजात दिलाने में सहयोग दें सके | इस दौरान आनंद सोनी, अंकित सरोज ,विजय शुक्ला ,राधे रोहन ,अमित ,राम शर्मा आदि लोग मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे