Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कड़ाके की ठंड के बीच नववर्ष के आगमन का किया स्वागत


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | कड़ाके की ठंड के बीच नव वर्ष के आगमन के एक दिन पूर्व ही उमंग में लोगों ने खूब जश्न मनाया। नव वर्ष 2020 के आगमन पर लोगों में गजब का उत्साह रहा। नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित मां हर हर गंगे सेवा ट्रस्ट के केंद्रीय कार्यालय पर 2019 के समापन व 2020 के आगमन पर एकत्रित हुए  ट्रस्ट के  सदस्यों और पदाधिकारियों ने  नए वर्ष का आगमन केक काटकर खुशी मनाई की |
इस मौके पर  ट्रस्ट के संस्थापक व  भाजपा नेता अश्वनी सोनी व कार्यकारी अध्यक्ष विजय शुक्ला  ने अपनी पूरी टीम के साथ  केक काटकर जश्न मनाते हुए नए वर्ष के आगमन का स्वागत करते हुए वर्ष 2019 को अलविदा कहा | इस दौरान केंद्रीय कार्यालय पर एकत्रित ट्रस्ट के समस्त कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा समाज के हितों में कार्य अनवरत जारी रहेगा | समाज के गरीब असहाय व जरूरतमंदों की मदद कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का भरसक प्रयास ट्रस्ट करता रहेगा | इस मौके पर ट्रस्ट के संस्थापक व भाजपा नेता श्री सोनी ने कहा कि समाज के  गरीब  बुजुर्ग  महिलाओं  बच्चों की  मदद कर उनकी सेवा करना ईश्वर की सेवा के समान है |उन्होंने कहा कि समाज सेवा  के माध्यम से समाज के प्रत्येक गरीब असहाय को मदद कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य जारी रहेगा | इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी | इस मौके पर एमडीपीजी के प्रो• डॉ अरविंद मोहन ओझा , विवेक कुमार त्रिवेदी विभूति , दिनेश प्रताप सिंह ,आनंद सोनी, राकेश चौधरी ,राजू चौधरी ,रवि कुमार सिंह प्रधान जोगापुर ,सौरभ पांडेय, आजाद ,नदीम, नंदलाल शर्मा आदि मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे