Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में हथियागढ़ मे बांटे पर्चे


दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में हथियागढ़ मे पर्चे बाँटकर कानून के बारे में विस्तार से बताते हुए लोगों को जागरूक किया गया।
ग्राम प्रधान मनीष कुमार पाण्डेय व युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष गवर्नर गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून बना कर ऐतिहासिक काम किया है। लेकिन विरोधी दल भाजपा की उपलब्धियों से हतास होकर मुस्लिम भाइयों को भ्रमित कर रहे है। विरोधी दल अफवाह फैला रहे हैं कि मुस्लिमों की नागरिकता समाप्त कर दी जाएगी लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। यह कानून अन्य देशों में धर्म के आधार पर शोषित लोगों के लिए है जिन्हें देश की नागरिकता प्रदान की जाएगी। साथ ही उन लोगों को देश से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा जो बाहरी देशों से आकर फर्जी तरीके से रह रहे है। 
सीएए से भारत के जो मूल निवासी हैं उन्हें कोई भी बाहर नहीं निकाल सकता। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि जो यहां के नागरिक हैं उनकी नागरिकता बनी रहेगी। समस्या उन्हें होगी जो भारत के नही हैं और असंवैधानिक तरीके से देश में रह रहे है। उन्हें इस कानून के बनने से भारत से जाना होगा। 
इस मौके पर पंकज गुप्ता, शिवपूजन कनौजिया, अमित कुमार,मोनू मोदनवाल,राजकुमार विश्वकर्मा,अक्षयलाल मोदनवाल सहित दर्जनों लोग रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे