Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 के प्रति प्रभारी मंत्री ने एवं लोगों को किया जागरूक


शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ | नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 के अन्तर्गत लीला पैलेस मीरा भवन में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के पर्यटन, धर्मार्थ कार्य, संस्कृति, प्रोटोकॉल (एम0ओ0एस0) विभाग मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री डा0 नीलकंठ तिवारी एवं ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास विभाग मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’ सम्मिलित हुये। प्रभारी मंत्री ने संगोष्ठी में लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 (सी0ए0ए0) के प्रति जागरूक करते हुये कहा कि नागरिकता संशोधन कानून की सहायता से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से विस्थापित हिन्दु, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और इसाई धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता दी जायेगी। उन्होने कहा कि अब पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के हिन्दु, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और इसाई धर्म के वो लोग जिन्होने 31 दिसम्बर 2014 की निर्णायक तारीख तक भारत में प्रवेश कर लिया था वे सभी भारत की नागरिकता के पात्र होगें।
उन्होने यह भी बताया कि पाकिस्तान में रहने वाले हिन्दु और सिख हर नजरिये से भारत आ सकते है अगर वे वहां निवास नहीं करना चाहते हैं। उस स्थिति में उन्हें नौकरी देना और उनके जीवन को सामान्य बनाना भारत सरकार का कर्तव्य है। कार्यक्रम में ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास विभाग मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’ ने लोगो को सी0ए0ए0 के प्रति जागरूक करते हुये कहा कि यह कानून सिर्फ नागरिकता देने के लिये है किसी की नागरिकता छीनने का अधिकार इस कानून में नही है। भारत के अल्पसंख्यकों विशेषकर मुसलमानों का सी0ए0ए0 से कोई अहित नही है। उन्होने बताया कि सी0ए0ए0 से देश के नागरिकों की नागरिकता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह कानून किसी भी भारतीय हिन्दु, मुसलमान आदि को प्रभावित नही करेगा। यह कानून केवल उन लोगों के लिये है, जिन्होने वर्षो से बाहर उत्पीड़न का सामना किया और उनके पास भारत आने के अलावा और कोई जगह नहीं है। कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने कहा कि कुछ अराजक तत्व समाज के भाईचारे को समाप्त करने का कुत्सित प्रयास कर रहे है। नागरिकता संशोधन कानून पर फैले भ्रम को समाप्त कर जागरूकता फैलाने की हम सबकी जिम्मेदारी है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने की एवं आयोजक नगर अध्यक्ष तुषार खण्डेलवाल रहे। इस कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व मंत्री वृजेश शर्मा, गणेश नारायण मिश्रा, अवधेश मिश्रा, पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह सहित शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, अजय कुमार पाण्डेय, राजेश मिश्रा, भाजपा मीडिया प्रभारी गिरीश पाण्डेय, भाजपा जिला महामंत्री अशोक मिश्र, कृष्णकान्त मिश्र, देवानन्द त्रिपाठी, नीलम हिन्द व अन्य सम्भ्रान्त लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे