Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ईश्वर सेवा मानकर की जाती है मानव सेवा :अश्वनी सोनी




सदर के सरायदली में गरीब ,जरूरतमंदों मे वितरण किया कम्बल
शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | गरीब ,असहाय जरूरतमंदो की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। मदद के अच्छे कार्यों से अच्छाई को मजबूती मिलती है , और समाज में सकारात्मक वातावरण बनता । यह बातें मां हर हर गंगे सेवा ट्रस्ट के संस्थापक व युवा भाजपा नेता अश्वनी सोनी ने ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे कंबल वितरण अभियान के दौरान सदर विधानसभा के अन्तर्गत सरायदली ग्रामसभा मे गरीब व जरूरतमंदों को कम्बल वितरण के दौरान कही |उन्होंने कहा कि भारतीय जीवन-शैली में सेवा का संस्कार रचा-बसा है। यहाँ मानव सेवा ईश्वर की सेवा मानकर की जाती है। इस मौके पर मौजूद ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल ने कहा कि सेवा कार्य निश्चित धारणा के साथ नहीं हो सकता है।
इसके लिये दृष्टि और संवेदनशील विचारधारा की जरूरत है। बंधु भाव के साथ जरूरतमंद की पीड़ा, वेदना और दुर्बलता को समझ सेवा कार्य किया जाना चाहिये। इस भावना के साथ किये गये कार्यों के परिणाम सदैव अच्छे होते हैं। इस मौके पर भाजपा के सदर मण्डल अध्यक्ष महावीर पाल, ग्राम प्रधान राम कलश प्रजापति ,मनोज सिंह, राजीव चौहान ,रवि सिंह, नरेन्द्र आदि लोग मौजूद रहे। विगत महीने भर से चलाए जा रहे ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण अभियान की क्षेत्रवासियों ने प्रशंसा की |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे