Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

श्रीराम कार्यशाला में आयोजित श्रीराम कथा का हुवा भव्य समापन


 अयोध्या के सुप्रसिद्ध कथा व्यास स्वामी चंद्रांशु जी महाराज ने कराया राम भक्तो को कथा अमृत का रसापान
संगीत मई 9 दिवसीय कथा सुनकर राम भक्त हुए धन्य, हजारो राम भक्त रहे शामिल
रविवार को कथा का हवन यज्ञ व विराट भंडारे के साथ हुवा वृहद रूप से समापन
विहिप के नेता गण, अयोध्या के सन्त - महंत भक्त शिष्य गण आदि अन्य रहे शामिल। 

वासुदेव यादव
अयोध्या।  सदियों के संघर्ष के उपरांत श्री राम जन्म भूमि का फैसला भगवान श्री राम के पक्ष में आने के उपलक्ष में गत दिनों से श्रीराम कार्यशाला रामघाट में श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया गया। जिसका 16 फरवरी रविवार को हवन यज्ञ और भंडार के उपरांत समापन हो गया। श्री रामकथा का वृहद आयोजन विहिप के द्वारा किया गया। श्रीराम कथा अयोध्या के सुप्रसिद्ध कथा व्यास स्वामी चंद्रांशु जी महाराज के मुखारबिंदो से हुवा। हर दिन सायकाल यहां कथा सुनने हेतु भारत देश के कई प्रान्तों व जिलो से हजारो की संख्या में रामभक्त गण शामिल रहे व कथा सुनकर अपना जीवन धन्य किए।

 कथा व्यास स्वामी चंद्रांशु जी महाराज ने भक्तो को कथा अमृत का पान कराते हुए कहा कि धन्य है यह भूमि अयोध्या जहां पर भगवान  श्रीराम जी का जन्म हुवा। यहां के लोग भी धन्य है और इनसे भी बड़े धन्य है वे राम भक्त जो राम जी का दर्शन पूजन व कथा का अयोध्या आकर दर्शन पूजन करते है।
  उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का रामचरितमानस वांगयम्य स्वरूप है। भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। अयोध्या में अब भगवान रामजी का नव्य भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है। ऐसे में सभी राम भक्तो को तन मन व धन से सहयोग करना होगा। भगवान राम का मंदिर विश्व में सबसे आकर्षक व भव्य होगा। उन्होंने कथा में आये भक्तो को रसापान कराते हुए कहा कि अयोध्या कथा सुनने व दर्शन पूजन का लाभ बड़े ही भाग्यवान पुरुष  व भक्तो को ही मिलता है। यह पवित्र भूमि है। इसके दर्शन व रज स्पर्श मात्र से ही भक्तो का कल्याण हो जाता है। संगीतमय कथा सुनने हेतु विहिप के नेताद्वय, अयोध्या के सन्त- महंत भक्त शिष्य आदि शामिल रहे। कथा के आरम्भ में व्यासपीठ की भव्य आरती उतारी गई।
 इस दौरान यजमान  सतीश नारायण अग्रवाल व उनकी पत्नी डॉ. कुसुमलता अग्रवाल ने विशेष आरती पूजन कर अपना जीवन धन्य किया। हमारे संवाददाता  वासुदेव यादव को श्री अग्रवाल ने बताया कि हम कई वर्षों से विहिप आंदोलन से जुड़े रहे। राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने पर यह कथा विहिप द्वारा आयोजित की गई। अब राम जी का जल्द ही मन्दिर बनेगा। जिसमे हम सबको दर्शन पूजन का लाभ मिलेगा। इससे पूर्व कथा में विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चम्प्पत राय,महंत सुरेश दास, महंत राजू दास, राजेन्द्र सिंह पंकज, यमबी दास मधकुरिया, महंत अवधेश दास श्री राम जानकी विहार कुंज मन्दिर,महंत परशुराम दास जी, पुरुषतम नारायण सिंह,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजमणि सिंह, समाजसेवी बंटी सिंह, विकास सिंह सहित अन्य राम भक्त गण शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे