Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...पूर्व सांसद में मुख्यमंत्री से की मुलाकात दिया पत्र


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर विकासखंड सदर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घूघुलपुर ने विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जाने को लेकर पूर्व सांसद डॉ विनय कुमार पांडे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर घूघुलपुर में 33/11 केवी विद्युत उप केन्द्र स्थापना कराने का अनुरोध किया है ।

 निवर्तमान सांसद पूर्व मंत्री डॉ विनय कुमार पांडे ने 15 दिसंबर को बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए पत्र में लिखा है कि बौद्ध एवं जैन तीर्थ स्थली श्रावस्ती जहां देश-विदेश से तमाम पर्यटक व तीर्थ यात्रियों के आने से अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल है । शासन की मंशा अनुरूप विदेशी मुद्रा के रूप में राजस्व में वृद्धि हेतु अन्तर्राष्ट्रीय, हवाई अड्‌डे एवं अन्तर्राष्ट्रीय बस अड्डे का निर्माण कार्य के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों की सुविधा हेतु आपके कुशल नेतृत्व में विभिन्न योजनाएं तेजी से अपनी पूर्णता की ओर अग्रसर हैं। विनियमित क्षेत्र श्रावस्ती अन्तर्गत ग्राम पंचायत घुघुलपुर, गंगापुर बांकी, बगाही, जोगिया कला के साथ ग्राम पंचायत रक्षौड़ा, चौका, टेंगनहिंया जो कि जनपद बलरामपुर अन्तर्गत है तथा आपके कुशल नेतृत्व में ग्राम घुघुलपुर में नवोदय विद्यालय, राजकीय पॉलीटेक्निक राजकीय डिग्री कॉलेज, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, राजकीय इण्टर कॉलेज (बालक), देवी पाटन विश्वविद्यालय का प्रशासकीय भवन के साथ-साथ गन्ना संस्थान एवं 220 केवीए पावर हाउस जहां से कई जनपदों का विद्युत वितरण का कार्य प्रारम्भ हो चुका है । साथ ही श्रावस्ती रेलवे स्टेशन एवं वृहद स्तर पर राजकीय उद्यान के साथ ही अन्य योजनाओं हेतु भूमि अधिग्रहण का कार्य तेजी से अग्रसर है, परन्तु पूरे श्रावस्ती पर्यटन स्थल एवं विनियमित क्षेत्र में निर्वाद विद्युत आपूर्ति, जैसा कि आपके कुशल नेतृत्व के सरकार की मंशा रही है। 33/11 विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना प्रस्तावना के बावजूद लम्बित हो गयी है। उन्होंने पत्र के माध्यम से अनुरोध किया है कि ग्राम घुघुलपुर जनपद बलरामपुर में 33/11 विद्युत उपकेन्द्र के अविलम्ब निर्माण हेतु निर्देश जारी किया जाए, जिससे आपके कुशल नेतृत्व वाली सरकार की मंशा अनुरूप क्षेत्र एवं पर्यटन, तीर्थ यात्रियों के विकास व सुविधा के साथ ही प्रदेश के विदेशी पर्यटन, तीर्थ यात्रियों के विकास व सुविधा के साथ ही प्रदेश के विदेशी राजस्व की प्राप्ति में वृद्धि भी का जा सके । उन्होंने विद्युत विभाग के सक्षम अधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे