Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एमडीके विद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पर कार्यक्रम


जनपद बलरामपुर के महारानी देवेंद्र कुंवरि बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पर पर चर्चा का आयोजन किया गया । कार्यक्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम पर विस्तार से जानकारी दी गई ।
15 दिसंबर को एमडीके बालिका इंटर कॉलेज में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया । साथ ही मिशन शक्ति पंचम चरण के विषय में भी चर्चा- परिचर्चा किया गया। छात्राओं को बाल विवाह एक अभिशाप है, गैर कानूनी भी है, इसके विषय में जानकारी दिया गया। मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वालंबन के विषयों पर छात्राओं से बात किया गया । कई हेल्पलाइन नंबरों को भी छात्राओं को बताया गया, जैसे चाइल्ड लाइन 1098 वूमेन पावर लाइन 1090 वीमेन हेल्पलाइन 181 साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि हेल्पलाइन नंबरों के विषय में छात्रों को जानकारी दिया गया । यह भी बताया गया कि अगर आपकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है तो आप मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। बाल विवाह मुक्त भारत की प्रभारी नीलोफर बानो थाना एएचटी बलरामपुर ने छात्राओं को बताया की इन हेल्पलाइन नंबरों  से आपको तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी। महिला कल्याण विभाग से विशाल गुप्ता, जिला बाल संरक्षण विभाग से अमरकांत रोजा संस्थान से संदीप मौर्य, एंटी रोमियो की टीम अभिनेश तिवारी, अंजू, सारिका और मिशन शक्ति के अंतर्गत अंबिका व अन्य लोगो की उपस्थिति रही। आए हुए अतिथियों का विद्यालय की प्रधानाचार्या साधना पांडे ने आभार व्यक्त किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे