अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में एमडीके बालिका विद्यालय की छात्राओं का भ्रमण दल प्रधानाचार्या साधना पांडेय के नेतृत्व में प्रदेश की राजधानी के पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर वापस विद्यालय पहुंच गया ।
एमडीके बालिका इन्टर कालेज में विगत कई वर्षों से विद्यालय की छात्राओं एवं विद्यालय परिवार शैक्षिक भ्रमण के लिए उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर जा चुके हैं । इस वर्ष लखनऊ जो उत्तर प्रदेश की राजधानी है वहां के कई स्थलों का भ्रमण किया गया। सर्वप्रथम नवाब वाजिद अली राष्ट्रीय उद्यान जिसे चिड़ियाघर के नाम से भी जाना जाता है। वहां पर विभिन्न प्रकार के जानवर और पक्षी थे जिराफ, सफेद मोर और भेड़िया जैसे कई जानवर थे । इसके साथ ही साथ जैन धर्म से संबंधित म्यूजियम को भी देखा गया । जैन धर्म से जुड़े हुए कई तथ्यो का अवलोकन किया गया। इसी के बाद जनेश्वर मिश्र पार्क में मनोरंजन करने के लिए कई साधन थे वहां का शांत वातावरण और विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे हरियाली को प्रदर्शित कर रहे थे। अंत में डॉ भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पार्क जो भारतीय राजनीतिक एवं समाज सुधारक बाबा साहब की स्मृति को समर्पित है। छात्राओं को इन सभी स्थलों के विषय में जानकारी प्रदान की गई छात्राओं में उमंग और उत्साह का माहौल था। विद्यालय की प्रधानाचार्या साधना पांडे के नेतृत्व में यह शैक्षिक भ्रमण सकुशल रहा । विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका नीलम भारती, सुनीता गौतम, रीना श्रीवास्तव, शशि बाला स्वाति श्रीवास्तव, रमेश चंद्र शुक्ला, अनिल शुक्ला, गुड़िया एवं पुष्पा इन सभी का शैक्षिक भ्रमण सफल बनाने में पूरा सहयोग रहा।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ