Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

खोड़ारे:नाबालिग से हुई छेड़छाड़


दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा।योगी सरकार के एंटी रोमियो स्क्वायड और महिला सुरक्षा के दावे फेल होती नजर आ रही है। आये दिन महिला अपराध के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला जिला गोंडा के खोडारे  थाना क्षेत्र के एक गॉव का है,जहां एक नाबालिग लड़की के साथ एक लड़के पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है।
लड़की की माँ ने बताया कि बुधवार की शाम को मेरी 12 वर्षीय बेटी खेत की तरफ गयी थी तभी रास्ते मे पहले से घात लगाए बैठे राम सुरेश पुत्र राम अजोरे बैठा था तभी अचानक लड़की को पकड़कर छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा लड़की द्वारा विरोध करने पर आरोपी मारने पीटते हुए जान से मारने की भी धमकी देते हुए पीड़िता के घर चढ़ आया और कहा कि कही हल्ला गुहार करोगी तो जान से मार दूंगा।
जबकि वही आरोपी के धमकी से पीड़ित परिवार डरा सहमा हुवा है। वहीं छेड़खानी की घटना के बाद पीड़िता की माँ ने खोडारे पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराई है।
प्रभारी निरीक्षक खोडारे अटल बिहारी ठाकुर ने बताया कि उपरोक्त प्रकरण में थाना स्थानीय पर मु०अ०सं०- 64/20 धारा 376/511/323/506 आईपीसी व 9/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे