Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

डीएम व एसपी ने संतकबीरनगर सीमा क्षेत्र का लिया जायजा


आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। लॉक डाउन 3 में पूर्वांचल के निवासियों का बदस्तूर जारी है। जिसमे सरकार द्वारा श्रमिक ट्रेन चलाकर प्रवासी मजदूरों को लाने का सिलसिला बरकरार है। फिर भी प्रवासी मजदूर अपने क्षेत्र में आने को किसी भी तरह आना निरंतर जारी है। कोई प्रवासी मजदूर परिवार के  पैदल, चारपहिया वाहन के साथ ही ट्रक आदि में आ रहे है। इस तरह की असुरक्षित यात्रा ने उनके जीवन को संकट में डाल दिया है। आये दिन कोई न कोई दुर्घटना में प्रवासी मजदूर का हताहत हो रहा है। अभी अलसुबह आज शनिवार को औरैया जनपद में दो ट्रक में भीषण टक्कर हो गई और 24 मजदूरों ने अपने जान को गवां दिया। इसके साथ ही दर्जनों घायल लोगो का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
बताते चलें कि इस घटना से उत्तर प्रदेश से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। इस घटना के मद्देनजर जनपद संतकबीरनगर भी अछूता नही रहा और जनपद के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा तमाम सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।  जिसमें मेंहदावल तहसील से सटे गोरखपुर जनपद के करमैनी सीमा क्षेत्र का जायजा लिया गया। जिसमे करमैनी बनकसिया चौकी पर बने बैरियर व इसके सुरक्षा का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही उपस्थित मातहत अधिकारी को ज़िम्मेदार अधिकारियों द्वारा तमाम दिशा निर्देश दिया गया। जिसमे कोई भी ट्रक या चारपहिया वाहन असीमित रफ्तार में न चले। जिससे किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। इस तरह से अनेको क्षेत्र में कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय, सिपाही फखरुद्दीन, विशाल आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे