Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

AYODHYA:आरक्षी पुष्पेंद्र सिंह के कार्यकाल की हुई सराहना



विदाई समारोह आयोजित कर हुवा जोरदार स्वागत सम्मान                                                वासुदेव यादव               अयोध्या। भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी रायगंज के युवा व लोकप्रिय आरक्षी पुष्पेंद्र सिंह का आगरा रेंज में तबादला होने पर गुरुवार को चौकी में विदाई समारोह आयोजित किया गया।      
अंगवस्त्र भेंट
     इस दौरान कोतवाल सुरेश पांडे ने पुष्पेंद्र सिंह के कार्य काल को बहुत ही सराहनीय बताया। कहा कि जनता व पुलिस परिवार में उनके कार्य की सराहना होती रही। वर्तमान समय   में उन्होंने बहुत की अच्छी ड्यूटी यहां की। साथ ही स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र व फूलों का माला पहनाकर तथा मुंह मीठा कर उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि आप जहां भी जाएं खुश रहें व खूब तरक्की करें। जनता का विश्वास जीत कर उन्हें न्याय दिलाएं तथा पुलिस परिवार का नाम सदा रोशन करें। चौकी प्रभारी जे.यम. त्रिपाठी व दरोगा निर्मल सिंह ने भी स्मृति चिन्ह आरक्षी पुष्पेंद्र सिंह को भेंट कर उनके कार्यकाल को बहुत सराहा तथा कहा कि टीम भावना से कार्य करते हुए जहां भी आप रहे सदा खुश रहें व उन्नति करें। इस दौरान आरक्षी पुष्पेंद्र सिंह ने सभी के सहयोग को सराहा कहा कि पुलिस परिवार व क्षेत्र की जनता का बहुत सहयोग रहा। यह की ड्यूटी बहुत ही यादगार रहेगी। आप सबका सहयोग, मार्गदर्शन व आशीर्वाद सदा मिलता रहे ऐसी कामना है।  रायगंज पुलिस चौकी के सिपाही राम किशन राणा, के.के. यादव, स्वर्ण कमल कुशवाहा, संजय यादव, विजय कुमार, पुलिस मित्र निर्मल पांडे, ओमवीर सिंह सहित अन्य ने भी आरक्षी पुष्पेंद्र सिंह का स्वागत सम्मान किया गले मिलकर विदाई दी। इस दौरान पार्षद नंदलाल गुप्ता, पार्षद विनय जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता, पत्रकार वासुदेव यादव, अजय अरोड़ा, अनूप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे तथा आरक्षी पुष्पेंद्र सिंह का स्वागत सम्मान करते हुए सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे