Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR...प्रदेश की योगी सरकार पर कोरोना के नाम पर राजनीति करने का आरोप


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने आज पूर्वी जोन प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर सिंह के आवास पर धरना देते हुए योगी सरकार पर महामारी कोविड नाइनटीन के खड़ी में भी राजनीति करने का आरोप लगाया है। प्रवासी मजदूरों पर चल रही राजनीतिक खींचतान व कांग्रेस द्वारा बसों के भेजे जाने पर प्रदेश की योगी सरकार की तरफ से हुई कार्रवाई पर कांग्रेस अपनी राजनीति को आगे बढ़ाते हुए ताल ठोंकती की नजर आ रही है। कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशन पर जिला कार्यकारिणी अब प्रत्येक जिलों में धरना और उपवास करके योगी सरकार को न केवल बैकफुट पर लाने की कोशिश कर रही है। बल्कि प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग भी उठा रही है।

जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिला की कांग्रेस कार्यकारिणी ने आज इसी परिदृश्य में मध्य जोन के प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर सिंह के आवास पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व उपवास कार्यक्रम रखा। जहां पर कांग्रेस नेताओं ने बा बुलंद आवाज से न केवल कोविड-19 महामारी के दौरान योगी सरकार की नीतियों की भर्त्सना की। बल्कि बसों पर चल रही राजनीतिक उठापटक को ओछा और निम्न स्तरीय करार दे दिया। उत्तर प्रदेश-राजस्थान सीमा पर कोविड-19 महामारी के दौरान फंसे मजदूरों को उनके घरों पर पहुंचाने के ऐलान के बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा 1000 बसों को लगाने का निर्णय लिया गया। पैदल चल रहे मजदूरों तक इसका फायदा पहुंच पाता कि प्रदेश की योगी सरकार ने इन बसों की फिटनेस व रजिस्ट्रेशन जांच करवानी शुरू कर दी। जिसके बाद मामला खुला तो तमाम कांग्रेसी नेता बैकफुट पर आते नजर आए। तकरीबन 400 बसें इसमें या तो अनफिट थी या उनका रजिस्ट्रेशन ऑटो, स्कूटर या अन्य वाहनों के नाम पर मिला। इस मामले पर हुई राजनीति उठापटक पर योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद से प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदर्शन करती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुज सिंह, उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस कमेटी के जोनल अध्यक्ष दीपांकर सिंह समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीपांकर सिंह के आवास पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों पर 1 दिन का उपवास रखा और अपने नेताओं पर दर्ज़ किये गए मुकदमों को वापस लेने के लिए गुहार लगाई।इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश की अजय सिंह बिष्ट की सरकार द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगातार अत्याचार किया जा रहा है। कोविड-19 महामारी के दौरान लगाई गई 1000 बसों पर केवल राजनीतिक मंशा के कारण योगी सरकार ने रोक लगाई। इस दौरान हमारे नेता व प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। हम उत्तर प्रदेश की सरकार से मांग करते हैं कि वह हमारे कार्यकर्ताओं पर लगाए गए फर्जी आरोपों व दर्ज किए गए मुकदमों को वापस ले और हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू को जल्द से जल्द रिहा करें। वही, दीपांकर सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं लगातार जुर्म किया जा रहा है। कोविड-19 महामारी के दौरान जिस तरह प्रदेश की योगी सरकार ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया है। जो सरासर गलत है। जब तक योगी सरकार हमारे प्रदेश अध्यक्ष को रिहा नहीं कर देती और उन पर दर्ज फर्जी मुकदमों को वापस नहीं ले लेती। तब तक हम इसी तरह के प्रदर्शन करते रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे