अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने दिल्ली में मुलाकात कर बधाई दी। पूर्व सांसद ने कहा की ये एक नए युग की शुरुवात है। नितिन नबीन की ताजपोसी कर पार्टी नेतृत्व ने यह संदेश दिया है की कोई भी युवा कार्यकर्ता पार्टी के शीर्ष पद पर पहुंच सकता है।
18 दिसंबर को पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कार्यकारी अध्यक्ष को बुके देकर बधाई दी। साथ ही उनके बेहतरीन कार्यकाल के शुभकामनाएं दी। पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा की ये भाजपा में ही संभव है की कोई भी सामान्य कार्यकता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। कहा की नितिन नबीन एक जमीनी स्तर के पार्टी कार्यकर्ता थे। उन्होंने ने पुरी निष्ठा के साथ पार्टी हित में काम किया है। जिसका परीणाम है की आज उन्हें संगठन में शीर्ष पद मिला है। पूर्व सांसद ने कहां की नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना कर पार्टी नेतृव ने युवाओं को एक बड़ा संदेश दिया है। इससे युवाओं में उत्साह भी देखने को मिल रहा है। कहा की निश्चित रूप से आने वाले दिनों में युवा शक्ति के बदौलत भाजपा और सशक्त होगी। प्रधान मंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की दूरदर्शी सोच पार्टी को नित नई ऊंचाइयों पर पहुंचा रही है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ