Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BIHAR NEWS: पति को गोली मारकर कर दी हत्या, पत्नी घायल



 ब्यूरो चीफ, सद्दाम हुसैन
बिहार: मधेपुरा जिला अंतर्गत बिहारीगंज थाना क्षेत्र के हथियौनदा वार्ड न०- 11 में शुक्रवार की मध्य रात्रि के समय में अपराधियों ने अपने आप को पुलिस बता कर इंद्रदेव यादव का दरवाजा खुलवा कर गोली मारकर कर दी हत्या। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि इंद्रदेव यादव के घर पर धावा बोलकर बदमाशों ने इन्द्रदेव यादव (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। बताया गया मृतक इन्द्रदेव यादव घर में पत्नी के साथ सोया हुआ था हमलावरों ने अपने आप को पुलिस बताकर उसे जगाया और दरवाजा खोलने कहा मृतक के परिवार द्वारा दरवाजा खोलते बदमाशों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए गोली मार दिया। गोली उसके छाती, बायें पंजरा, दाहिना जांघ और बायें घुटना में लगी। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से जख्मी होकर उसने दम तोड़ दिया। हमलावरों से हाथापायी के दौरान बचाने का भरसक प्रयास कर रही उसकी पत्नी जानकी देवी (35) को भी अफरातफरी के क्रम में कंधा के पास दो गोली लगी। घटना की सूचना मिलते पुलिस रात में हीं घटना स्थल पर पहुंचकर जख्मी महिला जानकी देवी को इलाज के लिये पीएचसी ले गई। महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इधर पुलिस ने मृतक इन्द्रदेव यादव के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पोस्टमार्टम करवाकर उसके शव को परिजनों को सौंप दिया गया। संवाददाता के द्वारा यह भी बताया गया कि जख्मी जानकी देवी का मधेपुरा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह भी बताया गया कि मृतक इन्द्रदेव राजमिस्त्री का काम करता था। उसका गांव के ही रतन यादव, बिसो यादव से आठ-दस कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। एक-डेढ़ महीना पहले इसी जमीन को लेकर विवाद गहराया था तो दोनों पक्ष थाना पहुंचे थे। हत्या की घटना को इसी भूमि विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी जानकी देवी के द्वारा जख्मी हालत में दिये गये फर्दबयान के आधार पर गांव के ही रतन यादव और अन्य नामजद अज्ञात सहित एक दर्जन से भी अधिक लोगों के खिलाफ जमीन विवाद के कारण घटना को अंजाम देने के मामले में केस दर्ज किया गया है। संवाददाता के द्वारा यह भी खबर मिली है कि पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा गहन छापामारी की जा रही है और पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा यह भी बताया गया कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे