Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Gonda :- फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के प्रयास की सूचना मिलने पर ग्रामप्रधान ने की शिकायत




ओ• पी• भारती
वजीरगंज (गोण्डा):- ग्राम पंचायत भगोहर में शुक्रवार को फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान मंथरा देवी ने खण्ड विकास अधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। दिए गये पत्र में लिखा है कि गांव के कलऊ का निधन जनपद अम्बेडकर नगर के किछौछा  कुछ दिन पूर्व हुआ है। जिनका मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से ग्राम प्रधान की मुहर व हस्ताक्षर बनाकर जारी कराने का प्रयास किया जा रहा था। जांचकर्ता ने ग्राम प्रधान से मृतक के बारे में जानकारी चाही तब उक्त मामले का खुलासा हुआ है। ग्राम प्रधान ने खण्ड विकास अधिकारी से उचित कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे