Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सराहनीय : बीरेपुर के सर्वेश शिक्षण के दौरान निःशुल्क कर रहे जानवरों का इलाज

 कृष्ण मोहन 
मनकापुर गोंडा: मनकापुर क्षेत्र में शिक्षण के दौरान ही जानवरों के प्रति स्नेह  एवं मानवता देखने को मिल रहा है| युवा छात्र अपने शिक्षण के दौरान लॉकडाउन के कारण घर पहुंचने के उपरांत  अपने गांव एवं आसपास के गांव में बीमार  जानवरों का निशुल्क सेवा भाव से इलाज कर रहे हैं| जो चर्चा का विषय बना हुआ है|
 मोतीगंज थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी सर्वेश कुमार वर्मा  आचार्य नरेंद्र देव एवं  प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के चतुर्थ वर्षीय वेटनरी छात्र हैं | जो लॉकडाउन के दौरान इन दिनों अपने घर पर रहकर  अपने गांव एवं आसपास  के जानवरों का निशुल्क इलाज करते हैं|
  सर्वेश का मानना है कि इन जानवरों की सेवा  करना उनका नैतिक धर्म है एवं ऐसा करने से उन्हें सुखद अनुभूति की प्राप्ति होती है|


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे