Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Gonda : सावन के पहले सोमवार पर सूने रहे शिवालय, नही जुटी श्रद्धालुओं की भीड़:


           क्षेत्र का प्रसिद्ध बालेश्वरनाथ मंदिर

ओ• पी• भारती
वजीरगंज : सावन का पहला सोमवार, भोलेनाथ के शिवालयों में उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़,घंटे-घड़ियालों की आवाजों के साथ हर-हर महादेव की जय के गगन भेदी उद्घोष सब कुछ गायब था। मंदिरो में सन्नाटा पसरा हुआ था। यदा-कदा श्रद्धालु आते थे सादे जल से जलाभिषेक करते और चले जाते।
              सूना पड़ा मन्दिर

मंदिर परिसर में फूल,बेलपत्र बेचने वाले माली भी नदारद थे। पुलिस प्रशासन ने उन्हें दुकान ही नही लगाने दिया। 
        मंदिर परिसर में ड्यूटी पर पुलिसकर्मी

परिसर में लगने वाली दुकाने भी नदारद थी। कोरोना की काली साया के चपेट का असर मंदिरों पर पड़ता साफ दिखाई दिया। ये ऐतिहासिक दृश्य क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर बालेश्वर नाथ, गौरेश्वर नाथ सहित कई छोटे बड़े मंदिरो का था। 
आम जन मानस में कोरोना के प्रति भय व्याप्त होना तो एक वजह रही ही, साथ मे प्रशासनिक सख्ती भी लोगो के दिलो दिमाग मे घर बनाये रही।फ़िलहाल आने वाले दिनों में क्या स्थिति होगी भविष्य के गर्त में है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे