Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Gonda:अनोखे अंदाज में मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन



दुर्गा सिंह पटेल 
गोण्डा:यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन गोंडा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने अनोखे अंदाज में मनाया और इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह व उनके बेटे सपा नेता सूरज सिंह लॉक डाउन में प्रभावित प्रवासी मजदूरों को साइकिल वितरित की।
वितरित की गयी साइकिल
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा नेता सूरज सिंह प्रवासी मजदूर जो बाहर शहर में काम करके अपना जीवन यापन कर रहे थे उन्हें आर्थिक मदद के साथ साइकिल दिया जिससे उनका जीवनयापन सही से चल सके,,,सपा नेता से आर्थिक मदद पाकर प्रवासी मजदूरों के चहेरे खिल उठे,,,प्रवासी मजदूरों ने बताया कि हम बाहर लुधियाना में मजदूरी कर रहे थे अचानक लॉकडाउन हो जाने से हमें वहाँ काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, हमारे खाने के पैसे नहीं थे जिसके बाद उन्होंने पूर्व मंत्री से फोन कर मदद मांगी, मंत्री के बेटे द्वारा उन्हें मदद पहुचाई गई तब कही जाकर वे लोग वापस अपने घर आ सके।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे