Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

क्या कहते है आपके सितारे? कब है आज का शुभ मुहूर्त? जानिये 28 सितम्बर का राशिफल



आज का पंचांग
28/09/2020
तिथि द्वादशी - 21:00:43 तक
नक्षत्र धनिष्ठा - 22:38:36 तक
करण बव - 08:21:32 तक, बालव - 21:00:43 तक
पक्ष शुक्ल
मास आश्विन "अधिक"
योग धृति - 19:13:19 तक
वार सोमवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 06:12:41
सूर्यास्त 18:10:03
चन्द्र राशि मकर - 09:41:26 तक
चन्द्रोदय 16:33:59
चन्द्रास्त 27:42:59
ऋतु शरद
संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 11:57:22

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 12:35:16 से 13:23:06 तक, 14:58:45 से 15:46:34 तक
कुलिक 14:58:45 से 15:46:34 तक
कंटक 08:36:09 से 09:23:58 तक
राहु काल 07:42:21 से 09:12:01 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 10:11:48 से 10:59:37 तक
यमघण्ट 11:47:27 से 12:35:16 तक
यमगण्ड 10:41:41 से 12:11:22 तक
गुलिक काल 13:41:02 से 15:10:42 तक
शुभ समय (शुभ मुहूर्त)
अभिजीत 11:47:27 से 12:35:16 तक
दिशा शूल पूर्व
ताराबल भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।
चन्द्रबल मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन।

आज सोमवार का दिन है। सोम यानि चंद्र... ज्योतिष में चंद्र को मन का कारक माना गया है। इनका रंग सफेद व रत्न मोती है। इस दिन के कारक देव स्वयं महादेव हैं।
पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र.....
आज का राशिफल

मेष राशि
आज आपका दिन कुछ अलग तरीके से बीतेगा। स्वयं के लिए आप समय निकाल पाएंगे। जिसके चलते मित्रों के साथ घूमना-फिरना मौज मस्ती सम्भव है। संतान के विवाह के लिए आए प्रस्ताव पर गहन विचार करें, इसके बाद ही जवाब दें।

वृषभ राशि
आप के लिए आर्थिक लाभ का दिन है। नए संपर्क होंगे। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा, जो कि आपके मन को प्रसन्न रखेगा। साथ ही अपने लोगों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।

मिथुन राशि
कारोबार विस्तार के योग के बीच पितृ कार्य में समय बीतेगा। मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रहने के चलते आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगे। आज कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य न करें, क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं देगा।
कर्क राशि
आज आप के स्वभाव में प्रेम दिखेगा। इस कारण मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। संतान की भावनाओ को समझते हुए उन्हें खूब स्नेह करें। आज स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अपने पुराने विचारों को त्यागें।
सिंह राशि
संपति लाभ की संभावना के बीच आज का दिन मध्यम है। दूसरों के सामने अपनों की बुराई न करें। ध्यान रहे पहले ही संबंध कमजोर हैं, ऐसे में उन्हें और कमजोर न करें। अपना व्यवहार सुधारें और अपनी बात पर कायम रहें।
कन्या राशि
वाहन सुख मिलने की संभावना के बीच कार्यस्थल पर कार्य सुचारु रूप से चलेंगे। परिजन आप को गलत साबित करने में लगे हैं। उनका सहयोग न मिलने से दुखी रहेंगे।

तुला राशि
आज का दिन शुभ फलदायी है। आप की कार्यशैली में आए परिवरतन से लोग अचंभित होंगे। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि
कई अनुभव आज काम आने वाले हैं, वहीं आज का दिन शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के साथ व्यग्रतापूर्ण तरीके से बीतेगा। शारीरिक कष्ट, विशेषकर आंखों में पीड़ा होने की संभावना है।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा। आप के द्वारा कोई परमार्थिक कार्य होने की संभावना भी है।
मकर राशि
आप के व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। बच्चों की जरुरतो को पूरा करने में लगे रहेंगे। लेकिन, दूसरो की निंदा से बचें।
कुम्भ राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जो लोग आप की निंदा करते थे, वे ही आज आप की तारीफ करते नहीं रुकेंगे। सगे-संबंधी के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। किसी महिला मित्र से लाभ होना संभव है।
मीन राशि
वाहन पर खर्च बढेगा। ग्रहों की स्थिति कह रहीं हैं कि आज नए कार्य की शुरुआत न करें। भाषा और व्यवहार पर संयम रखना आपके हित में होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे