Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

11 October को ग्रहों के राजा सूर्य कुंडली में करेंगे क्या परिवर्तन ? जानिए रविवार का राशिफल



   आज का पंचांग
        11/10/2020
तिथि नवमी - 17:55:18 तक
नक्षत्र पुष्य - 25:18:42 तक
करण गर - 17:55:18 तक,
वणिज - 29:24:17 तक
ऋतु शरद
पक्ष कृष्ण
मास आश्विन (अधिक)
योग सिद्ध - 22:51:30 तक
वार रविवार
सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 06:19:47
सूर्यास्त 17:55:15

🌙चन्द्र राशि कर्क
चन्द्रोदय 25:06:00
चन्द्रास्त 14:22:59

🪐संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 11:35:28
🌚अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 16:22:31 से 17:08:53 तक
कुलिक 16:22:31 से 17:08:53 तक
कंटक 10:11:36 से 10:57:58 तक
राहु काल 16:30:00 से 18:00:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 11:44:20 से 12:30:41 तक
यमघण्ट 13:17:03 से 14:03:25 तक
यमगण्ड 12:07:30 से 13:34:26 तक
गुलिक काल 15:01:22 से 16:28:18 तक
शुभ समय (शुभ मुहूर्त)
अभिजीत 11:34:20 से 12:24:41 तक

☀️दिशा शूल पश्चिम

💥ताराबल
अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती।

🌙चन्द्रबल
वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, 


आज रविवार का दिन है। रवि यानि सूर्य... ज्योतिष में सूर्य को गहों का राजा माना गया है, वहीं कुंडली में ये आपके मान सम्मान व अपमान का तक कारक होने के साथ ही आत्मा का कारक भी माना गया है। इनका रत्न माणिक्य है। इस दिन के कारक देव स्वयं भगवायन सूर्य नारायण जी ही हैं।

पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र...🖊️

आज का राशिफल
1. मेष राशि :-
आज मित्रों के सहयोग से निजी समस्या का समाधान होगा, व्यापार में प्रगति के योग हैं। वहीं आर्थिक निवेश भी लाभदायक रहेगा। लेकिन ध्यान रखें अपने अधिकारों का गलत प्रयोग नहीं करें।
2. वृषभ राशि :-
समय अनुकूल है, इसका सदुपयोग करें। लंबे समय के बाद व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। यात्रा सम्भव है।
3. मिथुन राशि :-
नौकरी में तबादले व पदोन्नति के योग हैं। कार्य के प्रतिदृढ़ता आपको आज कार्य में अनुकूल सफलता दिलवाने वाली हे। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। लेकिन परिवार में आप का विरोध होने की संभावना है।
4. कर्क राशि :-
व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कार्य सफल होंगे। जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। लेकिन आप क्रोध न करें।

5. सिंह राशि :-
आज दिन व्यस्ता पूर्वक रहेगा। व्यव्सायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। जीवन साथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। घर परिवार में मांगलिक आयोजनो में व्यस्त रहेंगे।
6. कन्या राशि :-
आज व्यर्थ के दिखावे व आडंबरों से दूर रहें अन्यथा दिक्कतें बढ़ सकती हैं। निजी जीवन में भी ध्यान दें। संतान के रुखे व्यवहार के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। व्यापार में मन नहीं लगेगा।
7. तुला राशि :-
आज का दिन कई अनुभवों से युक्त होगा। आपकी सफलता के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। निजी खर्च भी बढ़ेंगे।परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। समय का दुरुपयोग न करें।
8. वृश्चिक राशि :-
कारोबार में नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। आप के प्रयासों से व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। आय से अधिक खर्च न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। ध्यान रहे आज खान-पान में विशेष सावधानी रखें।
9. धनु राशि :-
आज व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। जोखिम भरे कार्य से बचें। कार्य व्यवसाय में सफलता मिल सकेगी ।दोस्तों के साथ आज यात्रा के योग बन रहे है। लेकिन, आज किसी से मजाक मुसीबत का कारण बन सकता है।
10. मकर राशि :-
प्रतियोगी परीक्षा में प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। अपनी सोच को बदलते हुए दूसरों को नीचा दिखाने का प्रयास न करें। पिता से मनमुटाव के बीच क्रोध से बचें।
11. कुम्भ राशि :-
दिन की शुरुवात से ही कार्य प्रभावित होंगे। आय में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धिमानी से आर्थिक स्थिति सुधरेंगी। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें।
12. मीन राशि :-
आज यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। परिजनो से सम्मान मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे