Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आज इन राशिवालों का चमकेगा भाग्य, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन



    आज का पंचांग
         26/10/2020
तिथि दशमी - 09:02:12 तक
नक्षत्र शतभिषा - पूर्ण रात्रि तक
करण गर - 09:02:12 तक, वणिज - 21:52:18 तक 
ऋतु शरद
मास आश्विन
पक्ष शुक्ल
योग वृद्धि - 24:37:43 तक
वार सोमवार

🌅सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 06:29:12
सूर्यास्त 17:40:30

🌔चन्द्र राशि कुम्भ
चन्द्रोदय 15:11:00
चन्द्रास्त 26:33:59

🪐संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942   
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 11:11:17

🌚अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 12:27:14 से 13:11:59 तक, 14:41:29 से 15:26:14 तक
कुलिक 14:41:29 से 15:26:14 तक
कंटक 08:43:28 से 09:28:13 तक
राहु काल 07:30:00 से 09:00:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 10:12:58 से 10:57:43 तक
यमघण्ट 11:42:28 से 12:27:14 तक
यमगण्ड 10:40:56 से 12:04:51 तक
गुलिक काल 13:28:46 से 14:52:40 तक

🥎शुभ समय (शुभ मुहूर्त)
अभिजीत 11:42:28 से 12:27:14 तक

☀️दिशा शूल पूर्व

💥ताराबल 
अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद।

🌙चन्द्रबल 
मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ।



पं. आत्मा राम पांडेय
पं. आत्मा राम पांडेय


पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र....
आज सोमवार  का दिन है। सोम यानि चंद्र... ज्योतिष में चंद्र को मन का कारक माना जाता है। इनका रंग सफेद व रत्न मोती होता है। इस दिन की कारक देव स्वयं भगवान शिव शंकर यानि महादेव माने जाते हैं।
 आज का राशिफल
 1-मेष राशि
 पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। घमंड से नुक्सान आप को ही होगा।

2. वृषभ राशि -
कार्यक्ष्रमता में वृद्धि होगी। वहीं आपमें से कुछ को नौकरी की तलाश में भटकना भी पड़ेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

3. मिथुन राशि -
आज शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं तो अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

4. कर्क राशि -
अपने आहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा पेट सम्बन्धित रोग संभव। समय कम है अत: ज्यादा मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

5. सिंह राशि -
जो करना है समय रहते कर लें, फ़ालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान कर बैठेंगे। शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि के आसार के बीच पूराने निवेश से लाभ होगा।

6. कन्या राशि -
आज केवल अपने कर्म पर विचार करें और अपने आप को कर्म को समर्पित कर दें। आर्थिक लाभ संभव है।

7. तुला राशि -
संतान के विवाह मामलो में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।

8. वृश्चिक राशि -
जीवन साथी के साथ विवाद की संभावना के बीच गृहस्थि के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।राजनैतिक मामलो में आप का विरोध होगा। विवाद से बचें।

9. धनु राशि -
संतान की जिद पर नियंत्रण रखें, यानि जायज हो तभी पूरी करें। आप की कमजोर निर्णय शक्ति आपको आगे निकलने से रोकर रही है। आज अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

10. मकर राशि -
दूसरों की मजबूरी को समझते हुए उनका सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करें ।परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

11. कुम्भ राशि -
आज कुछ कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।

12. मीन राशि -
बीमारी के कारण मन दुखी होगा, मन में भय दुविधा का माहौल रहेगा। संतान के विवाह की परेशानी दूर होगी निजी कार्यों में दूसरों का दख़ल बंद करें। धर्म कर्म में मन लगने के साथ ही आर्थिक लाभ सम्भव है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे