Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मंगल आज किसकी करेंगे मदद और किसे करेंगे परेशान, जानिये क्या कहते है 27 अक्टूबर को आपके सितारे



आज का पंचांग
27/10/2020
तिथि एकादशी - 10:48:33 तक
नक्षत्र शतभिषा - 06:36:49 तक
करण विष्टि - 10:48:33 तक, बव - 23:50:04 तक
ऋतु शरद
मास आश्विन
पक्ष शुक्ल
योग घ्रुव - 25:05:58 तक
वार मंगलवार

🌅सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 06:29:53
सूर्यास्त 17:39:38

🌔चन्द्र राशि कुम्भ - 26:31:02 तक
चन्द्रोदय 15:43:59
चन्द्रास्त 27:26:59

संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 11:09:44

🌚अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 08:43:50 से 09:28:29 तक
कुलिक 13:11:44 से 13:56:23 तक
कंटक 07:14:32 से 07:59:11 तक
राहु काल 15:00:00से16:30:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 08:43:50 से 09:28:29 तक
यमघण्ट 10:13:08 से 10:57:47 तक
यमगण्ड 09:17:20 से 10:41:03 तक
गुलिक काल 12:04:46 से 13:28:29 तक

🥎शुभ समय (शुभ मुहूर्त)
अभिजीत 11:42:26 से 12:27:05 तक

☀️दिशा शूल उत्तर

💥ताराबल
अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद।
🌙चन्द्रबल
मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ।

पं•आत्मा राम पाण्डेय
पं•आत्मा राम पाण्डेय

पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र....
आज मंगलवार का दिन है। मंगल को ज्योतिष में देवताओं का सेनापति यानि देव सेनापति माना जाता है। वहीं कुंडली में यह पराक्रम का व शरीर में रक्त का कारक माना गया है। इनका रत्न मूंगा है। इस दिन के कारक देव श्रीराम भक्त हनुमान जी हैं। वहीं इस दिन शक्ति की देवी मां भगवती की पूजा का भी विधान है।

आज का राशिफल

1. मेष राशि -

आज अपनी जिम्मेदारी को समझें और समझदारी से कार्य करे। अपने व्यवहार में अत्यधिक परिवर्तन लाते हुए समय रहते संभल जाएं, अन्यथ बड़ी विपदा आ सकती है।

2. वृषभ राशि -

मन प्रसन्न रहेगा, योग्यता के अनुसार बेहतर प्रस्ताव भी प्राप्त होंगे। लेकिन, शारीरिक पीड़ा के चलते परेशान रहेंगे। किसी भी नए कार्य को करने के पहले उसकी योजना बनाएं।

3. मिथुन राशि -

अनाज व्यापारियों के लिए समय श्रेष्ठ है। सामाजिक पुछ परख बढेगी। लेकिन, विवाह की चिंता के चलते पारिवारिक वातावरण प्रभावित होगा। न्यायालयीन कार्यो में व्यस्त रहेंगे।

4. कर्क राशि -

आज का दिन नए अवसरों को जन्म दे रहा है, इनका भरपूर लाभ उठाएं। भावनात्मक सम्बन्धो में अनुकूलता रहेगी। अभी आप के सामने मार्ग बहुत हैं, तो अपने विवेक से तय कि आप को क्या करना है। धार्मिक स्थलों का भ्रमण हो सकेगा।

5. सिंह राशि -
समय रहते जरूरी कार्य कर लें, लाभ होगा। लेकिन, अपने इसके साथ ही आज अधिकारियों से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है, उचित रहेगा अपने क्रोध को शांत रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। सन्तान के भविष्य की चिंता रहेगी। संत दर्शन की सम्भावना।

6. कन्या राशि -
आध्यत्मिक दृष्टी से समय उपयुक्त है। मित्रो के साथ आनंद दायक समय व्यतीत होगा। ध्यान रहे आपकी भावनाओं का लोग मजाक बनाते हैं। लेकिन, आप जैसे हैं वैसे ही रहें, लोगो की परवाह न करें।

7. तुला राशि -
यदि किसी से कोई वादा किया है, तो आज उसे पूरा करने का दिन है। व्यापार विस्तार की योजना आज सफल हो सकती है। लेकिन, बिना सोचे समझे कुछ न बोलें, अन्यथा विवाद हो सकते हैं। वाहन का प्रयोग सावधनी से करें।

8. वृश्चिक राशि -
यात्रा के योग के बीच कार्यस्थल पर मन मुटाव की स्थिति निर्मित होगी। जरूरी कार्य आज भी अधूरे रहेंगे। पैसो का हिसाब किताब में खास सावधानी रखें, लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है। जीवन साथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

9. धनु राशि -
लोह व्यपार से जुड़े जातक आज अच्छा लाभ कमा सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। मनोरंजन के साधनों को क्रय करेंगे। ध्यान रहे परिवार को आप की जरूरत है, अत: कोई भी फैसला एक तरफा न लें।

10. मकर राशि -
समय अनुकूल है। कई दिनों से रुकी मुलाकात आज संभव हे। माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा। जीवन में कुछ उदेश्य बनाएं। अपने अधिकारों का गलत उपयोग न करें।

11. कुम्भ राशि -
कार्यशैली को सुधारना होगा, अन्यथा सुचारू रूप से चल रहे कार्यो में अवरोध आ सकते हैं। कई दिनों से जिस व्यक्ति की तलाश थी, वो आज मिल सकता हे। दिन मिश्रित फलदायी रहेगा।

12. मीन राशि -
व्यवसायिक उन्नति के योग बन रहे हैं। नई तकनीक के उपयोग से व्यपार और उन्नत हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से लम्बित कार्य पूर्ण होंगे। यदि मकान खरदीने का मन बना चुके हैं तो वह जल्द ही पूरा होगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे